{"_id":"69961e2ec6a8cd5eff014a4b","slug":"questions-involving-multiple-choice-and-practical-life-entangled-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-150356-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बहुविकल्पीय और व्यावहारिक जीवन से जुड़े प्रश्नों ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बहुविकल्पीय और व्यावहारिक जीवन से जुड़े प्रश्नों ने उलझाया
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रितिका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा बुधवार को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित की गई। इस बार परीक्षा सीबीएसई के बदले हुए पैटर्न पर की गई। प्रश्नपत्र में बहुविकल्पीय प्रश्नों के साथ-साथ वर्णनात्मक और व्यावहारिक जीवन से जुड़े प्रश्न शामिल रहे। विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर संतुलित था। हालांकि कुछ प्रश्नों ने सोचने पर मजबूर किया। अधिकतर विद्यार्थियों ने परीक्षा को अच्छा और पाठ्यक्रम आधारित बताया।
जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर करीब चार हजार विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। परीक्षा केंद्र पर सुबह नौ बजे से ही विद्यार्थी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। केंद्रों पर प्रवेश, जांच और बैठने की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की गई। परीक्षा 10:30 बजे शुरू हुई और दोपहर 1:30 बजे समाप्त हुई। किसी भी केंद्र से अव्यवस्था या अनुशासनहीनता की सूचना नहीं मिली जिससे परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
परीक्षा समन्वयक व प्राचार्य रीटा गोयल ने बताया कि जिले के 23 केंद्रों पर लगभग चार हजार विद्यार्थियों ने फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की गई थीं। इसके कारण परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन में शिक्षकों, स्टाफ और प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा।
विज्ञापन
बहुविकल्पीय प्रश्न मुश्किल
छात्रा रितिका ने बताया कि बहुविकल्पीय प्रश्न थोड़े मुश्किल लगे। कुछ एमसीक्यू में विकल्प काफी नजदीकी थे जिससे सही उत्तर चुनने में समय लगा। हालांकि बाकी प्रश्न व्यावहारिक जीवन से जुड़े हुए थे जिससे उत्तर लिखना आसान रहा। खेल, स्वास्थ्य और फिटनेस से संबंधित प्रश्न सीधे पाठ्यक्रम पर आधारित थे।
तैयारी के अनुसार ही आया पेपर
छात्रा ट्विंकल ने बताया कि मुझे फिजिकल एजुकेशन का पेपर बहुत आसान और अच्छा लगा। ज्यादातर प्रश्न सीधे और समझने में सरल थे। सिर्फ दो-तीन प्रश्न ऐसे थे, जो थोड़े मुश्किल लगे लेकिन अभ्यास के कारण उन्हें भी हल कर लिया। पेपर में समय प्रबंधन की कोई समस्या नहीं हुई और सभी प्रश्न पूरे कर पाए। पेपर तैयारी के अनुसार ही आया और अच्छे अंकों की उम्मीद है।