{"_id":"69c0626debec7b633f0c28c4","slug":"public-outrage-rally-in-pipli-grain-market-today-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-151988-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पिपली अनाजमंडी में जन आक्रोश रैली आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पिपली अनाजमंडी में जन आक्रोश रैली आज
Mon, 23 Mar 2026 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 23 Mar 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जानकारी देते जिला अध्यक्ष कृष्ण कलाल माजरा व अन्य। विज्ञप्ति
बाबैन। अमेरिका-भारत के प्रस्तावित कृषि समझौते और ट्रेड डील के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (चढू़नी) की ओर से 23 मार्च को पिपली अनाज मंडी में विशाल जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा।
रैली में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों किसानों के ट्रैक्टरों के साथ पहुंचने की संभावना है। संगठन के जिला अध्यक्ष कृष्ण कलाल माजरा ने बताया कि रैली को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह रैली किसानों के अधिकारों की आवाज को बुलंद करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर कहा कि अमेरिका भारत पर रूस से तेल आयात न करने का दबाव बना रहा है, जबकि अपने उत्पादों को भारत में शून्य प्रतिशत टैक्स पर बेचने की कोशिश कर रहा है। वहीं भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में करीब 18 प्रतिशत तक टैक्स लगाया जाता है, जो भारतीय किसानों और उद्योगों के लिए नुकसानदायक है। रैली के दौरान कई प्रमुख मुद्दों को उठाया जाएगा।
विज्ञापन
इनमें अमेरिका-भारत ट्रेड डील का विरोध, किसानों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा की व्यवस्था, किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करना, फसलों के उचित दाम सुनिश्चित करना और किसानों के अधिकारों की सुरक्षा जैसे मुद्दे शामिल हैं। कृष्ण कलाल माजरा ने कहा कि यह जन आक्रोश रैली किसानों की एकजुटता का बड़ा प्रदर्शन होगी, जो सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने के लिए मजबूर करेगी। उन्होंने सभी किसानों और मजदूरों से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में पिपली अनाज मंडी पहुंचकर इस रैली को सफल बनाएं और अपने हकों की आवाज बुलंद करें। संवाद