फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Public Health Department launched a campaign to test water

Kurukshetra News: पानी की जांच के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने चलाया अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
Public Health Department launched a campaign to test water
बाबैन। पानी का सैंपल एकत्रित करते जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मी। विज्ञप्ति
बाबैन। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पीने के पानी की जांच करने के लिए बाबैन, बिंट, कसीथल, रामपुरा, कलाल माजरा, जालखेड़ी सहित गांवों में विशेष अभियान चलाया गया। जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता सुमित गर्ग की देखरेख में चलाए गए इस अभियान में बीआरसी सोमपाल, गुलशन कुमार, जेई महावीर सिंह, उज्जवल, दयानंद, जगदीश व ओमप्रकाश की टीम ने पानी के सैंपल एकत्रित किए।
विज्ञापन

बीआरसी सोमपाल ने कहा कि समय-समय पर पानी की टेस्टिंग करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पानी की टेस्टिंग से पानी में उपस्थित हानिकारक बैक्टीरिया, वायरस, और रसायनों (जैसे आर्सेनिक, फ्लोराइड, और नाइट्रेट) की पहचान होती है, जो बीमारियों का कारण बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि समय पर पानी की टेस्टिंग होने से दूषित पानी के सेवन से होने वाले रोग, जैसे टाइफाइड, हैजा, हेपेटाइटिस और डायरिया से बचाव होता है। उन्होंने कहा कि पानी की टेस्टिंग से यह पता चलता है कि पानी पीने योग्य है या नहीं जिससे पानी की गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक उपाय किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed