फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Prisoner escape case: Happy had sold his plot to stay in the prisoner ward.

कैदी फरार होने का मामला : कैदी वार्ड में ठहरने के लिए हैप्पी ने बेच दिया था अपना प्लॉट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Prisoner escape case: Happy had sold his plot to stay in the prisoner ward.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कैदी वार्ड में टिके रहने के लिए हैप्पी मोटी रकम खर्च करता आ रहा था। इसके लिए उसने अपना प्लॉट बेच दिया। इस रकम में से ही हैप्पी ने 26 दिन तक प्रतिदिन साढ़े चार हजार रुपये रिश्वत के रूप में देता रहा। वहीं भागने में उसकी मदद करने के आरोपी अंकित निवासी शाहपुर और अमन निवासी मालवा जिला अंबाला को अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
उधर, भ्रष्टाचार मामले में पकड़े गए कैदी वार्ड के भूतपूर्व प्रभारी उप निरीक्षक सुभाष चंद का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पत्र में सुभाष चंद ने खुद को निर्दोष होने का दावा करते हुए इच्छा मृत्यु मांगी है। इस पत्र में आरोपी ने मामले की जांच में जुड़े पुलिस निरीक्षक पर उसके खिलाफ दुर्भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप लगाया कि उसे मामले में जानबूझकर फंसाया गया है, क्योंकि कैदी के फरार होने से पहले वह तीन अगस्त को सुभाष मंडी पुलिस चौकी में तैनात हो गया था।
विज्ञापन

वहीं, चार-पांच अगस्त की रात को वार्ड से फरार हुए कैदी हैप्पी निवासी गीता कॉलोनी शाहाबाद का कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए सीआईए की टीमें अलग-अलग जगह दबिश दे रही हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हैप्पी के हिस्से में एक प्लॉट था। इस प्लॉट को बेचकर मिली रकम को हैप्पी कैदी वार्ड में ठहरने के लिए इस्तेमाल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपी एक दिन के रिमांड पर
सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को एक दिन के रिमांड लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से कई खुलासे होंगे। आरोपियों ने उसे नेशनल हाईवे 152 डी पर छोड़ा था, मगर उसके बाद किस तरफ गया, उसके लिए आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed