फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Teenager swept away in Narwana Branch Canal; no trace found.

Kurukshetra News: नरवाना ब्रांच नहर में बहा किशोर, नहीं लगा सुराग

Tue, 15 Sep 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 15 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Teenager swept away in Narwana Branch Canal; no trace found.
कुरुक्षेत्र। नरवाना ब्रांच नहर में सोमवार देर शाम बाहरी मोहल्ला का रहने वाला एक किशोर बह गया, जिसका देर रात तक सुराग नहीं लग पाया। हादसे के बाद परिवारजन नहर पर पहुंचे तो गोताखोरों की टीम भी पहुंची लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि उनका करीब 13 वर्षीय बेटा वरूण हर रोज की तरह टयूशन पढ़ने गया था। देर शाम अचानक पता चला कि वह नहर में बह गया है। वे आनन-फानन में नहर पर पहुंचे जहां बेटे का कोई पता नहीं चल पाया। वहीं गोताखोर प्रगट सिंह का कहना है कि उनके पास दबखेड़ी वासी गुरनाम सिंह ने कॉल कर देर शाम बताया कि नहर किनारे तीन बच्चे रो रहे हैं, जो बता रहे हैं कि उनका साथी नहर में डूब गया है। उन्होंने वरूण के कपड़े भी दिखाए।
विज्ञापन

तत्काल ही सूचना मिलने पर थर्ड गेट चौकी प्रभारी सतीश कुमार भी टीम के साथ पहुंचे तो वहीं उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। वहीं गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि अब मंगलवार सुबह सर्च अभियान चलाया जाएगा। चौकी प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि रात को अंधेरे के चलते ही नहर में तलाश नहीं की जा सकी है और अब सुबह होने पर ही अभियान चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed