फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Programs related to service, values, innovation, and public participation will be held for a month: Rana

एक माह तक होंगे सेवा, संस्कार, नवाचार और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम : राणा

Tue, 15 Sep 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 15 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Programs related to service, values, innovation, and public participation will be held for a month: Rana
कुरुक्षेत्र। प्रदेश में 17 सितंबर से लगातार एक माह तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इन कार्यक्रमों का मुख्यमंत्री नायब सैनी अलग-अलग जगहों से शुभारंभ करोगे। ये जानकारी प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा के बाददी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री के सेवा-संकल्प के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने, उनके जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने और विकसित भारत के निर्माण में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का जन अभियान होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 सितंबर को जिले में रक्तदान शिविर, रंगोली, आशीर्वाद का दीया और ड्रोन शो में हिस्सा लेंगे। कृषि मंत्री ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ‘सेवा दिवस’ से होगा। इस दिन रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे और शाम को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने हरियाणा के प्रत्येक परिवार से आह्वान किया कि 17 सितंबर की शाम सात बजे अपने घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ अवश्य जलाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी 17 सितंबर से सात अक्तूबर के बीच सभी विद्यालयों में चित्रकला तथा भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसी प्रकार, प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की परिवर्तन यात्रा को नुक्कड़ नाटकों, संगीत, संवाद और भावनात्मक प्रस्तुतियों के जरिए गांव-गांव पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई जन-कल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों परिवारों के जीवन में परिवर्तन आया है। उनकी कहानियां अक्सर सामने नहीं आ पातीं। इस दौरान, ऐसी अनकही कहानियां समाज के सामने लाई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed