फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Presently explained the usefulness of Ayurveda

Kurukshetra News: वर्तमान में आयुर्वेद की उपयोगिता बताई

Tue, 25 Feb 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 25 Feb 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Presently explained the usefulness of Ayurveda
कुरुक्षेत्र। इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च नई दिल्ली द्वारा कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम आठ मार्च तक चलेगा। मुख्यातिथि मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी व स्किल यूनिवर्सिटी गुरुग्राम के पूर्व कुलपति प्रो. राज नेहरू ने कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

प्रो. राज नेहरू ने आयुर्वेद की प्रमुखता व वर्तमान युग में आयुर्वेद की उपयोगिता का वर्णन करते हुए संस्कृत में लिखी गई कश्मीर शैव दर्शन की पुस्तक प्रत्यभिज्ञाहृदयम् का वर्णन किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. अनिल शर्मा ने विस्तार से कार्यक्रम की उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग आयुर्वेद का युग है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. वैध करतार सिंह धीमान ने बताया कि आयुर्वेद में अनुसंधान की क्रिया को आगे बढ़ाने के लिए कार्यशालाओं को समय-समय पर करवाना वर्तमान समय की जरूरत है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के वैद्य दीनानाथ के जीवन व किए गए कार्यों को याद कर साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. राज नेहरू व कुलपति प्रो. वैध करतार सिंह धीमान ने डॉ. मनीषा दीवान द्वारा लिखित पुस्तक कानपुर की अल्पज्ञात महिला आंदोलनकारी श्री देवी मुसद्दी पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम के प्रथम व द्वितीय सत्र में डॉ. मनीषा दीवान व डॉ. इंदु पाल कौर ने अनुसंधान की विभिन्न अवस्थाओं का वर्णन किया और साथ-साथ यह भी बताया कि किस तरह अनुसंधान के विभिन्न प्रोटोकॉल तैयार किए जाते हैं और उसका किस प्रकार क्रियान्वयन किया जाता है।

कुलसचिव डॉ. जाटयान ने कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रो. डॉ. बृजेंद्र तोमर, डॉ. प्रेरणा शर्मा, डॉ. जोरावर, डॉ. सतबीर चावला व अन्य अध्यापकों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed