{"_id":"686c22db4a76a435fe0d4f12","slug":"preparations-have-begun-guru-daksha-prajapati-jayanti-will-be-celebrated-on-the-10th-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-138426-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: तैयारी शुरू, 10 को मनाई जाएगी गुरु दक्ष प्रजापति जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: तैयारी शुरू, 10 को मनाई जाएगी गुरु दक्ष प्रजापति जयंती
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रजापति कुम्हार धर्मशाला में 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु दक्ष प्रजापति जयंती प्रकाशोत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा। जयंती समारोह में पूर्व मंत्री सुभाष सुधा मुख्यातिथि होंगे, जबकि समाजसेवी रामकुमार सलोनिया अध्यक्षता करेंगे। सोमवार को प्रजापति कुम्हार धर्मशाला सभा के प्रधान पवन कुमार की अगुवाई में कार्यकारिणी ने पूर्व मंत्री सुभाष सुधा को जयंती का आमंत्रण दिया। पूर्व मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सरकारी तौर पर महापुरुषों, संत-महात्माओं व गुरुओं की जयंती व प्रकाशोत्सव मना रही है, जिससे समाज में आपसी भाईचारा बढ़ रहा है।
प्रजापति धर्मशाला के प्रधान पवन कुमार ने बताया कि जयंती समारोह दो दिवसीय होगा। 9 जुलाई को धर्मशाला में सांस्कृतिक संध्या के तौर कला कृति भवन के सौजन्य से सांग की प्रस्तुति दी जाएगी। 10 जुलाई गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु दक्ष प्रजापति महाराज की जयंती पर प्रकाशोत्सव समारोह आयोजित किया जाएगा। विश्व कल्याण के लिए हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जयंती समारोह में पहुंचने वाले लोग आहुतियां डालेंगे। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ होगा, जिसमें पूर्व मंत्री सुभाष सुधा मुख्यातिथि होंगे, जबकि समाजसेवी श्याम सुंदर कारगवाल सह अध्यक्ष होंगे और दिल्ली के कारोबारी कृष्ण कुमार मलेठिया और कैथल के व्यावसायी बलराज प्रजापति विशिष्ट अतिथि होंगे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व राज्यसभा सांसद दिनेश अनावाडिया, देवा सिंह चौहान, संजू कुमार लालडू, महावीर सिंह प्रजापति, सीए दीपक कुमार प्रजापति, नाथी राम प्रजापति, कृष्ण सरवारा, रामेश्वर प्रजापति, शीशन प्रजापति, किरण पाल प्रजापति, राकेश प्रजापति, ओमकरण और पालेराम धनखड़ मौजूद रहेंगे। जयंती समारोह में मेधावी छात्रों के साथ देश व प्रदेश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।