फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Preparations for district level SGFI games are in full swing, players are busy in practice

Kurukshetra News: जिला स्तरीय एसजीएफआई खेलों के लिए तैयारियां जोरों पर, अभ्यास में जुटे खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Preparations for district level SGFI games are in full swing, players are busy in practice
कुरुक्षेत्र। प्रेस वार्ता में जानकारी देते जिला ​शिक्षा अ​धिकारी विनोद कौ​शिक। संवाद
कुरुक्षेत्र। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के अंतर्गत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इसके लिए खिलाड़ी सुबह-शाम अभ्यास कर रहे हैं। सोमवार को जिला शिक्षा विभाग में प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने प्रतियोगिता के बारे में जानकारी साझा की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 21 से 27 के बीच आयोजित की जाएंगी। इनमें जिले के विभिन्न ब्लॉकों में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलों के विजेता खिलाड़ी भाग लेंगे। कुल 30 अलग-अलग खेलों में खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इनमें एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, खो-खो, हैंडबॉल, वाॅलीबॉल, तीरंदाजी, कुश्ती, जूडो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग सहित अन्य खेल शामिल होंगे।
विज्ञापन


सहायक खंड शारीरिक शिक्षा अधिकारी हरीश शर्मा ने बताया कि ये प्रतियोगिताएं द्रोणाचार्य स्टेडियम और गुरुकुल कुरुक्षेत्र के खेल मैदानों में आयोजित की जाएंगी। विजेता खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा जिससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मार्ग मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रेसवार्ता में खंड शिक्षा अधिकारी खेल जसबीर सिंह, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रामलाल सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed