फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Political battle between religion and unrighteousness in Kurukshetra, we will win: Kejriwal

कुरुक्षेत्र में धर्म-अधर्म की सियासी लड़ाई, जीतेंगे हम : केजरीवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Political battle between religion and unrighteousness in Kurukshetra, we will win: Kejriwal
कुरुक्षेत्र। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में ही धर्म और अधर्म के बीच युद्ध हुआ था, जिसमें सूक्ष्म संसाधन होते हुए भी पांडवों की जीत हुई थी, क्योंकि वे सत्य के मार्ग पर थे। एक बार फिर कुरुक्षेत्र में उसी तर्ज पर चुनाव के रूप में धर्म-अधर्म का युद्ध होना है और इस बार हम सत्य के मार्ग पर हैं। ऐसे में जीत हमारी ही होगी। कुरुक्षेत्र में होने वाली इस जीत से पूरे हरियाणा की राजनीति में बदलाव आएगा। मुख्यमंत्री केजरीवाल रविवार को यहां एक निजी पैलेस में पार्टी के चुनावी प्रचार अभियान को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

बदलेंगे कुरुक्षेत्र-बदलेंगे हरियाणा, इबकै इंडिया गठबंधन को जिताणा के साथ उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को केंद्र में प्रधानमंत्री बनाने की नहीं, बल्कि अपना सांसद बनाने की मंशा से काम करना होगा। यहां से मैदान में उतारे गए प्रत्याशी ऐसे सांसद बनेंगे जो पूरे क्षेत्र की आवाज बनकर संसद में गूंजेंगे। उन्होंने कहा कि आज दो ही वर्ग है, जिनमें एक देश भक्त हैं तो दूसरे मोदी भक्त हैं। हमें देश को आगे बढ़ाना है और इसके लिए देशभक्तों की ही जरूरत है। भाजपा को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि जब देश की पहलवान बेटियों और किसानों पर अत्याचार हो रहे थे तो भाजपा के हरियाणा के सांसद अपने घरों पर तालियां बजा रहे थे। ऐसे लोगों ने 10 साल में प्रदेश में एक भी ऐसा कार्य नहीं है, जिन्हें जनता के बीच बता सकें। अगर भाजपा के सांसद एक भी काम बता पाए तो वे राजनीति छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई कुरुक्षेत्र की नहीं है, बल्कि प्रदेश में बदलाव की भी है।
विज्ञापन



मेरी भी कुरुक्षेत्र में रिश्तेदारी, इज्जत रख लेना : मान
कुरुक्षेत्र पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने चुटीले अंदाज में कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर हमें कमजोर नहीं पड़ना है। आज हमारा यहां पहला दौरा है और आगे भी आते रहेंगे। पिहोवा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी भी यहां रिश्तेदारी है, ऐसे में मेरी इज्जत रख लेना, मुझे भी घर जाना है। उन्होंने भाजपा नेताओं की कार्यशैली पर कई चुटकियां ली और कहा कि एक ओर पंजाब तो दूसरी ओर दिल्ली है। बीच में हरियाणा है, यहां भी झाड़ू के निशान वाली पार्टी की सरकार होनी चाहिए। उक्त दोनों राज्यों में आप सरकार बेहतर कार्य कर रही है तो फिर हरियाणा में क्यों नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार दिल्ली और पंजाब की राज्य सरकारों को जमकर परेशानी करती रही है। पंजाब के आठ हजार करोड़ रुपये जानबूझकर अटका दिए गए तो वहीं आप नेताओं को जेल में डाला गया, लेकिन इस पार्टी के कार्यकर्ता झुकने वाले नहीं हैं। इसी लोकसभा चुनावों में यह साबित कर दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed