फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Polio drops to be administered to 96,168 children; 682 booths set up.

Kurukshetra News: 96168 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा, बनाए गए 682 बूथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Polio drops to be administered to 96,168 children; 682 booths set up.
कुरुक्षेत्र। पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। 28 जून को अभियान चलाया जाएगा, जिसकी तैयारियों में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। विभाग की ओर से 96168 बच्चों को पोलियो दवा पिलाने के लिए 682 बूथ बनाए गए हैं जबकि 29 व 30 जून को घर-घर जाकर 0 से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए जिले में 682 बूथ, 36 ट्रांजिट टीमें, 48 मोबाइल टीमें तथा 112 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से ईंट-भट्टों, झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों, निर्माण स्थलों, घुमंतू एवं प्रवासी आबादी वाले क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों को अभियान के दौरान प्राथमिकता के आधार पर कवर किया जाएगा। नवजात शिशुओं तथा यात्रा कर रहे परिवारों के बच्चों को भी पोलियो की खुराक पिलाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें समीक्षा की गई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायती राज संस्थाओं, नगर परिषद, रेडक्रॉस, स्वयं सेवी संस्थाओं तथा अन्य संबंधित विभागों से अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों से लोगों को जागरूक करने तथा अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो बूथ तक लाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed