फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Policeman's only son dies due to tractor-trolley collision

Kurukshetra News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर लगने से पुलिसकर्मी के इकलौते बेटे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Policeman's only son dies due to tractor-trolley collision
कुरुक्षेत्र। उमरी रोड पर डेरु माजरा चौक के नजदीक ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर लगने से बाइक सवार पुलिसकर्मी के बेटे की मौत हो गई। युवक सुबह करीब साढ़े नौ बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था। मृतक की शिनाख्त आर्यन 18 के रूप में हुई। आर्यन कुरुक्षेत्र में ही निजी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। आर्यन अपने माता-पिता की इकलौता बेटा था। आर्यन की मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

थाना सदर में दर्ज शिकायत में कड़ामी के सरपंच सन्नी ने बताया कि उसके ताऊ का बेटा विक्रम सिंह हरियाणा पुलिस में हेड कांस्टेबल है। सोमवार को विक्रम सिंह का बेटा आर्यन अपनी बाइक पर सवार होकर ट्यूशन पढ़ने के लिए कुरुक्षेत्र जा रहा था। वह भी अपनी बाइक पर आर्यन के पीछे चल रहा था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे किशनगढ़ से उमरी वाली सड़क पर डेरु माजरा चौक के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने सीधी टक्कर आर्यन की बाइक में मार दी। टक्कर लगते ही आर्यन बाइक समेत सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। उसने तुरंत अपनी बाइक रोकी और आर्यन को राहगीरों की मदद से एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने आर्यन की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed