फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police personnel paid tribute to the immortal martyrs of the freedom struggle.

Kurukshetra News: स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को पुलिस कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Police personnel paid tribute to the immortal martyrs of the freedom struggle.
कुरुक्षेत्र। स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में जिला पुलिस की ओर से शुक्रवार को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह कार्यक्रम पुलिस लाइन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जिले के सभी पुलिस कार्यालयों और थानों में एक साथ आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले सभी शहीदों को नमन किया और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। मौन के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कुरुक्षेत्र पुलिस की ओर से आयोजित यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम देशभक्ति, त्याग और सेवा की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक गहलोत ने पुलिस कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के शहीद हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं, हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed