फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police increased strictness on the canal during summer season, action will be taken against those who bathe

Kurukshetra News: गर्मी के सीजन में पुलिस ने नहर पर बढ़ाई सख्ती, नहाने वालों पर होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Police increased strictness on the canal during summer season, action will be taken against those who bathe
कुरुक्षेत्र। नहर पर नाहने वाले युवक को रोकता पुलिसकर्मी। संवाद
कुरुक्षेत्र। गर्मी के मौसम में तापमान के बढ़ने के साथ ही जिला पुलिस ने नहरों पर सख्ती बढ़ा दी है। पिछले कुछ दिनों में नहरों में नहाने और तैरने के लिए काफी संख्या में युवक पहुंचने लगे थे, जिसके चलते हादसों का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए पुलिस ने नहरों के किनारे गश्त तेज कर दी है और सख्त चेतावनी जारी की है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि गर्मी से राहत पाने के लिए युवक अक्सर नहरों में नहाने पहुंचते हैं, लेकिन तेज बहाव और गहरे पानी के कारण डूबने की घटनाएं आम हैं। पिछले साल भी जिले में ऐसी कई दुर्घटनाएं सामने आई थी जिनमें से घर से दूर रह रहें एनआईटी के छात्र की मौत भी हो गई थी। इसे रोकने के लिए पुलिस ने नहरों के आसपास निगरानी बढ़ाई है और लोगों से अपील की है कि वे इन खतरनाक स्थानों से दूर रहें।
विज्ञापन

वहीं केयू थाना इंचार्ज दिनेश कुमार ने बताया कि भाखड़ा नहर में नहाने वालों को पहले चेतावनी दी जाएगी, लेकिन बार-बार उल्लंघन करने पर जुर्माना या कानूनी कदम उठाया जा सकता है। वह वीरवार को भी कुछ युवकों को पुलिस ने नहर में नहाते हुए पकड़ा जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए उन्होंने स्थानीय लोगों से भी सहयोग मांगा गया है ताकि युवाओं को जागरूक किया जा सके। उन्होंने युवाओं के परिजनों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को नहर में नहाने के लिए घर से बाहर न आने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed