फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police arrested another shooter of Lawrence Bishnoi gang

Kurukshetra News: पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक और शूटर को किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 02:54 AM IST
विज्ञापन
Police arrested another shooter of Lawrence Bishnoi gang
कुरुक्षेत्र। डेढ़ महीना पहले सुंदरपुर पुल पर आईलेट्स सेंटर संचालक पर फायरिंग करने के मामले में सीआईए-दो ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक और शूटर को गिरफ्तार किया। बदमाश प्रवीन उर्फ सोनू जाट निवासी पानीपत को अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। सोनू जाट ने ही राका और रोबिन को सेंटर संचालक की रेकी कर पूरी जानकारी मुहैया कराई थी। इस मामले में अब तक चार बदमाशों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि एक का पानीपत पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था।
विज्ञापन

थाना शहर थानेसर में 30 जून को दर्ज शिकायत में संजय बूरा उर्फ संजू निवासी किरमिच ने बताया था कि शाम करीब साढ़े पांच बजे सुंदपुर पुल पर उसकी ऑडी कार पर बाइक सवार दो बदमाशों ने 7-8 राउंड फायरिंग की थी। उसमें उसके ड्राइवर बलराम बूरा के माथे पर गोली का छर्रा लगा था। दोनों बदमाश घटना के बाद अपनी बाइक पर ब्रह्मा चौक की तरफ भाग गए थे। इस जानलेवा हमले के तुरंत बाद अमन सांभी ने एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। पैसा नहीं देने पर उसके परिवार को मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीआईए-दो ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रियव्रत फौजी निवासी गढ़ी सिसाना जिला सोनीपत, अंकुश कमालपुरिया और रोबिन सिंह वासी कौल जिला कैथल को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया
सीआईए-दो के प्रभारी निरीक्षक प्रतीक ने बताया कि चौथे आरोपी प्रवीन उर्फ सोनू जाट को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पानीपत पुलिस की कार्रवाई में सोनू जाट के पैर में गोली लगी थी। आरोपी अस्पताल में उपचाराधीन था। उपचार के बाद पानीपत पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी सोनू को गिरफ्तार करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राका का किया था एनकाउंटर
बता दें सीआईए-दो की टीम संजय बूरा पर गोली चलाने वाले आरोपी प्रियव्रत फौजी के भाई राका को पकड़ने पानीपत और सोनीपत क्षेत्र में दबिश देने गई थी। इस दौरान पानीपत सीआईए ने राका का एनकाउंटर कर दिया था। इसमें पुलिस की गोली से सोनू जाट जख्मी हो गया था। सोनू ने ही राका और रोबिन को सेंटर संचालक की रेकी कर जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed