{"_id":"68619fbb0069804bba0179c8","slug":"police-are-empty-handed-in-the-firing-case-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-138023-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: फायरिंग मामले में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: फायरिंग मामले में पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर शाहाबाद के अमन होटल पर 26 जून को हुई गोलीबारी के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
बाइक सवार दो बदमाशों ने होटल पर करीब 20 राउंड फायरिंग की और कौशल गैंग के नाम की पर्ची छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने अभी तक इस मामले में 125 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पंजाब, यूपी, राजस्थान, दिल्ली व चंडीगढ़ में दबिश दी, लेकिन आरोपी अब तक पकड़ से बाहर हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष कार्य बल (एसटीएफ) व सीआईए संयुक्त जांच कर रही है। एसटीएफ ने इस मामले में क्षेत्र के कुछ बदमाशों को राउंड अप पर लेकर पूछताछ कर रही है, जो जमानत पर बाहर आए हैं। इसी बीच पिहोवा के भौर सैयदा गांव में लेन-देन विवाद में मामा-भांजे के बीच हुई हवाई फायरिंग के आरोपी भी अभी तक भागे हुए हैं। पिहोवा पुलिस ने दबिश तेज कर दी है। दोनों मामलों में पुलिस ने जिले की सीमाओं पर नाकेबंदी की और वाहनों की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि कौशल गैंग के कनेक्शन की जांच की जा रही है, लेकिन पर्ची की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हुई। डीएसपी रामकुमार ने कहा कि होटल के बाहर गश्त बढ़ा दी गई है और 7-8 कमांडो तैनात किए गए हैं। होटल संचालक को कोई धमकी कॉल नहीं मिली।