फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police administration was ready for six hours, city council EO nadard on the occasion, councilors arrived to cancel the meeting

Kurukshetra News: छह घंटे तक पुलिस प्रशासन करता रहा तैयारी, ऐन मौके पर नगर परिषद ईओ नदारद, पार्षद पहुंचे तो बैठक रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Police administration was ready for six hours, city council EO nadard on the occasion, councilors arrived to cancel the meeting
कुरुक्षेत्र। छह घंटे तक पुलिस प्रशासन तैयारी करता रहा। मेटल डिटेक्टर से लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पार्षद भी पहुंच गए लेकिन ऐन मौके पर नगर परिषद की बैठक रद्द कर दी गई, जिससे सभी तैयारी धरी की धरी रह गईं। बैठक रद्द होने के पीछे कार्यकारी अधिकारी नदारद होना बताया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष माफी ढांडा ने बैठक रद्द किए जाने का ऐलान किया तो पार्षद भी हैरान रह गए। इस नाटकीय घटनाक्रम से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा व पार्षद प्रतिनिधियों के बीच विवाद व हाथापाई के पांच दिन बाद फिर नगर परिषद चर्चा में आ गई। अब बैठक कब होगी, यह भी तय नहीं हो पाया। उच्चाधिकारी भी जवाब देने से बचते दिखाई दिए।
विज्ञापन

कार्यकारी अधिकारी का मोबाइल भी स्विच ऑफ रहा, जिसके चलते पक्ष-विपक्ष के पार्षद भी संपर्क नहीं कर पाए। बैठक रद्द होने के बाद अशोक अरोड़ा के साथ आए सैकड़ों समर्थकों ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की। गत 23 मई को हुई बैठक में हाथापाई के चलते हुए विवाद को देखते हुए इस बार बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। केवल पार्षदों को ही बैठक में प्रवेश दिया गया लेकिन उसी दौरान बैठक रद्द किए जाने का ऐलान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यालय के बाहर से लेकर अंदर तक तैनात की गई थी पुलिस
गत 23 मई को हुई बैठक में कांग्रेस विधायक व पार्षद प्रतिनिधियों के बीच जमकर विवाद हुआ था जो हाथापाई तक पहुंच गया था। अभी यह विवाद सुलझ नहीं पाया है कि बुधवार को पांच दिन बाद ही फिर बैठक बुलाई गई थी। इस बार भी विवाद न हो, इसके लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। उधर बैठक के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जाने की मांग विधायक अशोक अरोड़ा ने जिला उपायुक्त व एसपी को पत्र लिखकर की थी। ऐसे में पुलिस प्रशासन सुबह नौ बजे से ही तैयारी में जुट गया था।



अरोड़ा बोले, कांग्रेस ने हमेशा किया महिलाओं का सम्मान
बैठक से पहले पंजाबी धर्मशाला में और बैठक के बाद नप कार्यालय के बाहर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही महिलाओं का सम्मान किया है। उन्होंने किसी भी बैठक में किसी महिला पर कोई टिप्पणी नहीं की है। विपक्षी बेवजह उन पर आरोप लगा रहे हैं जबकि महिलाओं का सम्मान वे खुद नहीं कर रहे। बैठक रद्द कर व इस मुद्दे को बढ़ाकर पहले किए भ्रष्टाचार को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है।




निंदी बोले, पहले दी गालियां अब दे रहे सफाई
पत्रकारों से बातचीत में पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र निंदी ने कहा कि अरोड़ा ने महिलाओं के समक्ष बैठक में गाली गलौज किया और अब सफाई दे रहे हैं। वीडियो में सब कुछ रिकाॅर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed