फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Playing with the sentiments of Sikhs will not be tolerated: Ajrana

सिखों की भावना से खिलवाड़ सहन नहीं : अजराना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 03:05 AM IST
विज्ञापन
Playing with the sentiments of Sikhs will not be tolerated: Ajrana
कुरुक्षेत्र। सिखों की भावना से खिलवाड़ किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जाएगा। इसके लिए समाज के लोग बड़ा निर्णय लेने से भी पीछे नहीं हटेंगे। यह चेतावनी एचएसजीपीसी प्रवक्ता कंवलजीत अजराना ने दी।
विज्ञापन

वे रविवार को होमगार्ड जवान के साथ सिख युवक के हुए विवाद के संबंध में पत्रकारों से बाचतीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सिख युवक पर आरोप लगाए गए हैं कि होमगार्ड जवान पर हमला किया गया, जिसके चलते उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया, लेकिन सिख युवक व उसके परिजनों की कोई सुनवाई नहीं की जा रही। विवाद के दौरान उसकी पगड़ी व केस खींचकर उसकी भावना से खिलवाड़ किया गया, लेकिन पुलिस भरोसा देने के बावजूद सही जांच नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारी भी मान रहे हैं कि पुराने बस अड्डे के समीप जिस रेलवे फाटक पर यह विवाद हुआ वहां सीसीटीवी कैमरे भी छह माह से खराब पड़े हैं। ऐसे में पुलिस ने न आगे जांच बढ़ाई और न ही सिख युवक को न्याय की अभी तक उम्मीद है। इसी के चलते सोमवार को गुरुद्वारा छठी पातशाही में बड़ी संख्या में सिख संगत जुटेगी, जो इस विवाद को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed