फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   plastic is a threat to nature, Kurukshetra

प्लास्टिक प्रकृति के लिए खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
plastic is a threat to nature, Kurukshetra
केयू के यूआईईटी संस्थान में श्रमदान करते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। केयू के यूआईईटी में विद्यार्थियों के लिए चल रहे इंडक्शन कार्यक्रम के तहत प्लास्टिक प्रयोग के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। रसायन विभाग के प्रो. संजीव अरोड़ा ने कहा कि आजकल आर्थिक नुकसान से बचने के लिए हम अत्यधिक प्लास्टिक का प्रयोग कर रहे हैं। यह हमारे स्वास्थ्य के साथ सभी प्रकार के जीव जंतु ौर प्रकृति को सीधे रूप से प्रभावित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि हम प्लास्टिक को पैकेजिंग के रूप में अत्यधिक प्रयोग कर के बाद उसको खुले में फेंक देते हैं। बड़े-बड़े आयोजनों में प्लास्टिक के बर्तनों का ज्यादा इस्तेमाल होता है, इसके बाद यह बर्तन कहीं फेंक दिए जाते हैं। इनमें कुछ चटपटा पदार्थ लगा होने के कारण पशु, जीव जंतु खा लेते हैं और जब इंसान उन से बने उत्पाद का इस्तेमाल करता है तो हानिकारक तत्व इंसान के शरीर में प्रवेश कर जाते हैं, जिसके कारण कैंसर जैसी बीमारियों को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के डीन इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी व यूआईईटी संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने संस्थान के राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर प्लास्टिक फ्री करने के लिए का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन करते हुए प्रोफेसर ढींगरा ने कहा प्लास्टिक से चीजें हमारे वातावरण को नुकसान हो रहा है और जिसका सीधा नुकसान मानव को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें जहां भी इस प्रकार की प्लास्टिक के प्लास्टिक के उत्पाद पड़े मिलते हैं उनको समुचित जगह पर निष्पादन चाहिए। इस उद्देश्य के लिए एक दिवसीय एनएसएस कैंप का आयोजन कर रहे हैं। यूआईईटी एनएसएस के संयोजक डॉ. राजेश दहिया व डॉ. सुनील नैन व डॉ रीटा दलाल ने भी अपने विचार रखे । इंडक्शन कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. अमिता मित्तल ने कहा कि हम निरंतर विद्यार्थियों के लिए उनकी कौशल विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर नेहा दुग्गल, रविंद्र चौधरी, शिखा चौधरी, प्रज्ञा, सोनिया, ज्योति, हरिकेश पपोसा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed