फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Government should soon release the full amount of price difference compensation to potato farmers: Chaduni

आलू किसानों की भावांतर भरपाई की पूरी राशि जल्द जारी करे सरकार : चढूनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Government should soon release the full amount of price difference compensation to potato farmers: Chaduni
कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने आलू किसानों की भावांतर भरपाई योजना की पूरी बकाया राशि जल्द किसानों के खातों में जारी करने की मांग की है। भाकियू ने कहा है कि सरकार की ओर से योजना के तहत दो किस्तें जारी की जा चुकी हैं लेकिन बड़ी संख्या में किसानों को अभी तक पूरी राशि नहीं मिली है। संगठन ने चेतावनी दी है कि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो किसान अपने हक के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


भाकियू चढूनी ने कहा है कि इस वर्ष आलू की फसल का भाव कम रहने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। कई किसानों की फसल की लागत तक पूरी नहीं हो सकी। किसानों को राहत देने के लिए सरकार ने भावांतर भरपाई योजना के तहत भुगतान शुरू किया था लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी किसानों को पूरी राशि नहीं मिली है।
विज्ञापन


संगठन का दावा है कि योजना के तहत आलू किसानों की करीब 90 करोड़ रुपये की राशि बकाया थी। इसमें से सरकार की ओर से कुछ राशि जारी किए जाने की बात सामने आई है लेकिन यह राशि भी अनेक किसानों के बैंक खातों में नहीं पहुंची है। इससे किसानों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि लागत बढ़ने से पहले ही आर्थिक दबाव में किसान

गुरनाम सिंह चढूनी कहा कि किसान पहले ही कम फसल भाव के साथ महंगे डीजल, खाद, दवाइयों और अन्य कृषि खर्चों का बोझ उठा रहे हैं। ऐसे में सरकार की ओर से घोषित भावांतर भरपाई राशि मिलने में देरी किसानों के साथ अन्याय है। सरकार को बकाया पूरी राशि तत्काल जारी करनी चाहिए।


भाकियू ने सरकार से बकाया राशि जारी करने की स्पष्ट समय सीमा घोषित करने की मांग की है। संगठन ने कहा कि जिन किसानों के लिए राशि जारी हो चुकी है, उनके खातों में भी तत्काल भुगतान करवाया जाए। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसान आंदोलन और कोई बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed