फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Pilgrims going to Ayodhya were welcomed with flower showers.

Kurukshetra News: अयोध्या जाने वाले तीर्थ यात्रियों का पुष्प वर्षा से किया स्वागत

Sun, 29 Mar 2026 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 29 Mar 2026 03:50 AM IST
विज्ञापन
Pilgrims going to Ayodhya were welcomed with flower showers.
कुरुक्षेत्र।  रेलवे स्टेशन से भारत गौरव ट्रेन में श्रद्घालुओं को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या तीर्थ
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सैनीकी ओर से हरी झंडी देकर अंबाला से रवाना की गई विशेष भारत गौरव ट्रेन में अयोध्या के लिए धर्मनगरी से 32 तीर्थ यात्री सवार हुए। रेलवे जंक्शन पर इन यात्रियों का तिलक किया गया। इसके बाद अंगवस्त्र, रुद्राक्ष माला की भेंट कर पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा के जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी ने विशेष ट्रेन का यहां पहुंचने पर स्वागत किया। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शुरू की है। प्रदेश का कोई 60 आयु वर्ग के ऊपर का नागरिक आवेदन कर सकता है, जिसके परिवार पहचान पत्र में आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम हो। जिले के सभी विधानसभाओं से इस योजना के तहत नागरिकों का अधिक से अधिक आवेदन करवाया जाएगा, ताकि ज्यादा नागरिक भगवान श्रीराम लला का दर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि इस चार दिन की यात्रा के दौरान रहने, खाने-पीने, जाने व वापस आने का पूरा खर्च प्रदेश सरकार द्वारा उठाया जा रहा है। इस मौके पर रेलवे स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डाॅ. नरेंद्र सिंह,, आईआरटीसी से चंडीगढ़ के अधिकारी गौरव शर्मा, केदार नाथ शर्मा, हाकम सिंह सैनी, अमन सैनी, अनू माल्याण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन


बॉक्स

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अयोध्या दर्शन का मिला मौका : अशोक


शाहाबाद के रहने वाले अशोक कुमार ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अयोध्या दर्शन का मौका मिला है। सरकार की इस योजना का बहुत लाभ सीनियर सिटीजन को मिल रहा है। इसके लिए वो प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद करते हैं। वहीं गांव बोडला के रहने वाले कुलदीप सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से उन्हें अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने के लिए यह मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed