फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   PHC Babain was the first runner-up and won a prize of Rs 10 lakh.

Kurukshetra News: पीएचसी बाबैन रही प्रथम उप-विजेता, जीता 10 लाख का पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
PHC Babain was the first runner-up and won a prize of Rs 10 lakh.
कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल के  प्रशासक डाॅ. गुरप्रीत सिंह।
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्टेट हेल्थ रिसोर्स सेंटर ने कायाकल्प अवार्ड की सूची जारी कर दी है। इसमें मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र लाडवा उपमंडल के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, बाबैन को उसकी श्रेणी में प्रथम उप-विजेता घोषित कर उसे 10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल को प्रमाणपत्र के साथ तीन लाख रुपये अवार्ड की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


इस कायाकल्प की परीक्षा में जिले के 90 उपकेंद्रों ने भाग लिया था। इसमें से 79 उपकेंद्र ने परीक्षा पास की है। जिला नागरिक अस्पताल के प्रशासक डाॅ. गुरप्रीत सिंह ने कहा कि जिला नागरिक अस्पताल ने कायाकल्प की परीक्षा पास करने के साथ-साथ अपने पिछले रिकार्ड को भी बनाए रखा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र( पीएचसी) डीग ने दो लाख रुपये जीते, रैंक एक पर पीएचसी डीग दो लाख रुपये अवार्ड, पिपली, इस्माईलाबाद, स्याना सैयदां, किरमिच, टाटका, रामगढ़ रोड, खानपुर कोलियां, कलसाना, अमीन, ठसका मीरांजी, धुराला, गुढ़ा को प्रशस्ति पत्र के साथ 50-50 हजार रुपये अवार्ड की भी घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. गुरप्रीत के मुताबिक पिहोवा उप-मंडल के आयुष्मान आरोग्य केंद्र, संघौर ने रैंक एक प्राप्त करके एक लाख रुपये का अवार्ड अपना नाम किया है और प्रथम उप-विजेता के तौर पर मोहड़ी केंद्र को 50 हजार, द्वितीय उपविजेता खरींडवा केंद्र को 35 हजार रुपये के अवार्ड की घोषणा की गई है। वहीं भगवानपुर, सुलतानपुर, धीरपुर, बहादुरपुरा कला, वसंतपुर, हथीरा, सुनहेड़ी, कमोदा, खानपुर जाटान, रावा, बारना, थाना, उमरी, दयालपुर, बीड़ मथाना, जलबेहड़ा, जखवाला, सौंटी, प्रतापगढ़, हरिपुर, रतगल, रत्नगढ़, कैंथला, पिपली, चढ़ूनी जाटान, छलौंदी, जंधेड़ी, अरुणाय, हलालपुर, अजराना खुर्द, धुराला, फतुहपुर, मसाना, बहलोलपुर, धंतौड़ी, सूढ़पुर, कोल्हापुर, खेड़ी रामनगर, मिर्जापुर, दबखेड़ी, सिरसमा, ज्योतिसर, डीग, गुमथलागढ़ू, सारसा, कराहसाहिब, मोहनपुर, सिरसला, कलसानी, बन, सुर्खपुर, चम्मूकलां, सलपानी कलां, खेड़ी दबदलान, बीबीपुर, बनी, रुआन, मुर्तजापुर, लखमड़ी, लंडी, मंगौली जाटाना, बगथला, पिंडारसी, शांतिनगर कुरड़ी, भोकर माजरा, अंटहेड़ी, हरिगढ़ भोरखपुर, सुनारियां, मेघा माजरा, संधौली, यारा, रामसरण माजरा, अजरावर, भैनी और भट्ट माजरा, इन सभी केंद्रों को 25-25 हजार रुपये अवार्ड की घोषणा की है।

डॉ. गुरप्रीत सिंह ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया अध्ययन

डॉ. गुरप्रीत सिंह को प्रदेश सरकार की ओर से पूरे देश में पहले रैंक पर आए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली में अस्पताल प्रशासन में स्नातकोत्तर (एमडी) अध्ययन के लिए भेजा गया था। उन्होंने वहां भारत के जाने-माने अस्पताल प्रशासन विषय के विशेषज्ञ व संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में गहन शोध के बाद एमडी की उपाधि प्राप्त की। उनके अनुभव और सजग प्रयासों से ही लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल व जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों को लगातार पुरस्कार मिल रहे हैं और स्वास्थ्य सेवा में आमूल-चूल परिवर्तन हुए हैं, जिसे जनता को बहुत लाभ हुआ है। अस्पताल के तत्कालीन चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र ममगाई शैली और डॉ. गुरप्रीत सिंह ने संयुक्त रूप से कोरोना को नियंत्रित करने में योगदान दिया जिसकी जिला प्रशासन ने भी सराहना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed