फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Person injured in car collision dies during treatment.

Kurukshetra News: कार की टक्कर से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Person injured in car collision dies during treatment.
इस्माईलाबाद। कार की चपेट में आने से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरविंद्र सिंह वासी शेखपुर चम्मू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव के ही देवी दयाल (48) बाइक पर सवार होकर इस्माईलाबाद से नेशनल हाईवे 152 के रास्ते अपने घर के लिए चले थे और वह भी अपनी कार में अपने घर जा रहा था। देवी दयाल जब अपनी बाइक पर अमृत फीड फैक्टरी के पास पहुंचे तभी पिहोवा की तरफ से आ रही एक कार ने देवी दयाल की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर गए और बेसुध हो गए। घायल अवस्था में उन्हें आदेश अस्पताल मोहडी में लेकर गए। यहां इलाज के दौरान तबीयत खराब होने पर उसे पीजीआई भेज दिया गया। रास्ते में अंबाला शहर के पास उसकी तबीयत और ज्यादा खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें सिविल अस्पताल अंबाला ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed