फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   People of Indian origin took out Kanwar Yatra in Australia

भारतीय मूल के लोगों ने धर्मनगरी से 8014 किमी दूर ऑस्ट्रेलिया में निकाली कांवड़ यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
People of Indian origin took out Kanwar Yatra in Australia
विदेशों में रहने वाले भारतीय भी अपने संस्कार नहीं भूले हैं। विदेशी धरती पर रहते हुए भी वह लोग धार्मिक आयोजन करने के साथ उसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से 8014 किलोमीटर दूर ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में भगवान शिव के प्रिय माह श्रावण में भारतीय मूल के लोगों ने विशाल कांवड़ यात्रा निकाली।
विज्ञापन

मूलरूप से कुरुक्षेत्र के रहने वाले ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में रह रहे करण शर्मा ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में पहली बार शिव भक्तों की ओर से कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। यह यात्रा सात किलोमीटर का सफर तय करके पर्थ शहर के हिंदू टेंपल में संपन्न हुई। इस यात्रा का जगह-जगह पर जोरदार स्वागत किया गया। ऑस्ट्रेलिया के स्थानीय निवासियों ने भी भगवान शिव शिव के जयकारे लगाए। कई व्रतधारी भारतीय शिव भक्तों ने ढोलक, चिमटा और मंजीरा बजाते हुए भजन मेरा भोला है भंडारी करे नंदी की सवारी... और हे शंभु बाबा मेरे भोले नाथ आदि भजन सुनाए। शिव मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने ओम नम: शिवाय उच्चारण करते हुए रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन

शेफाली ने बताया कि वह भगवान भोलेनाथ के अनन्य भक्त हैं। अपने घर में उन्होंने मासिक शिव पुराण कथा रखी हुई है। इसका भोग को श्रावणी पूर्णिमा को डाला जाएगा। इस कांवड़ यात्रा में लोगों का उत्साह देखने लायक रहा। बच्चों और महिलाओं ने भी हाथों में ध्वज लेकर बम-बम भोले के गगनभेदी जयकारे लगाए। उनका परिवार कुरुक्षेत्र आता है तो स्थाण्वीश्वर महादेव के दर्शन जरूर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि आज वह जिस मुकाम पर है वह सब भगवान शिव का ही आशीर्वाद है। अपने जीवन में उन्होंने भगवान शिव की अनुकंपा महसूस की है। कांवड़ यात्रा के पश्चात टेंपल में भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने निर्णय लिया कि प्रत्येक वर्ष वे श्रावण माह में इस कांवड़ यात्रा का आयोजन करते रहेंगे। इस आयोजन में हरियाणवी एसोसिएशन ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और राधा कृष्ण सेवा कुंज के सदस्यों सहित तरुण खेतरपाल, कल्याणी, गुरविंद्र सिंह, आशीष गुलाटी, साम्या गोयल, प्रदीप कुमार, रणदीप कल्याण, अल्पना, गोल्डी, वीरेंद्र, सोनिया, कृतिका, अमित, शिखा, संदीप व सुनीता सहित अन्य शामिल रहे। सभी सदस्यों ने बताया कि इस अनुष्ठान से उन्हें आत्मिक आनंद की अनुभूति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed