{"_id":"6851ccfc6cd967f8a7081676","slug":"pataudi-trophy-match-between-kurukshetra-vs-yamunanagar-team-today-at-sks-gurukul-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-137424-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटौदी ट्रॉफी : एसकेएस गुरुकुल में कुरुक्षेत्र बनाम यमुनानगर की टीम के बीच मुकाबला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटौदी ट्रॉफी : एसकेएस गुरुकुल में कुरुक्षेत्र बनाम यमुनानगर की टीम के बीच मुकाबला आज
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित पटौदी ट्रॉफी टूर्नामेंट की शुरुआत 17 जून को पंचकूला से हो चुकी है। अब 18 जून को जिले के एसकेएस गुरुकुल किरमच में कुरुक्षेत्र और यमुनानगर की टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया और अंतिम रिहर्सल में कोई कसर नहीं छोड़ी।
कोच दिनेश कुमार ने बताया कि कुरुक्षेत्र क्रिकेट एसोसिएशन को टूर्नामेंट में दो मैचों की मेजबानी मिली है। पहला मैच 18 जून को कुरुक्षेत्र और यमुनानगर के बीच होगा, जबकि दूसरा मुकाबला 23 जून को अंबाला और कुरुक्षेत्र के बीच खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रुप ए में कुरुक्षेत्र, कैथल, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला की टीमें प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। गत वर्ष कुरुक्षेत्र की टीम टूर्नामेंट में उपविजेता रही थी और इस बार खिताब जीतने के लिए खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। संघ की ओर से टूर्नामेंट की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है, वहीं खिलाड़ी भी अभ्यास में पूरी तरह जुटे हुए हैं। मैदान पर युवाओं का जोश और तैयारी देख यह साफ है कि मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है।