फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Passengers are risking their lives by crossing railway lines, fear of untoward incident

Kurukshetra News: रेलवे लाइनों को पार कर जान जोखिम में डाल रहे यात्री, अनहोनी की रहती आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Passengers are risking their lives by crossing railway lines, fear of untoward incident
कुरुक्षेत्र। त्योहारी सीजन के चलते यात्री दूसरे राज्यों में जाने के लिए रेलवे का सहारा ले रहे है। ऐसे में कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्थाओं का आलम देखने को मिल रहा है। हर रोज यात्री जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइनों को कर रहे हैंजो कि बड़ी अनहोनी को न्योता देने जैसा है। रेल लाइनों को पार करते हुए पहले भी कई हादसे हो चुके, जिससे कई लोगों की जान भी जा चुकी है।
विज्ञापन


हालांकि लोगों को जागरूक करने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, इसके बावजूद भी लोग जागरूक नहीं हो पाते और हादसे का शिकार हो जाते हैं। वहीं कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर भी लोगों को रेल लाइनों को पार न करने की हिदायतें बार-बार दी जाती है, इसके बावजूद भी लोग लापरवाही बरतते हैं। लोगों की ओर से की गई यह लापरवाही जान को जोखिम में डालने जैसी है।
विज्ञापन



यात्री सीढि़यों और लिफ्ट का लें सहारा : शंकर लाल मीणा
रेलवे स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा का कहना है कि यात्रियों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाए जाते हैं और लाउडस्पीकर के माध्यम से बार-बार सूचना भी दी जाती है, लेकिन फिर भी यात्री लापरवाही बरतते हैं जिससे हादसा होने की आशंका रहती है। हालांकि रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट की सुविधा भी दी गई है, लेकिन फिर भी यात्री लापरवाही बरतते हैं। यात्रियों को रेल लाइनों को सीधा पार करने की बजाय सीढि़यों व लिफ्ट का सहारा लेना चाहिए, ताकि अनहोनी को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed