फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   parking, private hospital, tension, hangama, police, kurukshetra

निजी अस्पताल के बाहर पार्किंग को लेकर बवाल

Thu, 09 Feb 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Thu, 09 Feb 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
parking, private hospital, tension, hangama, police, kurukshetra
पार्किंग को लेकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिनगर स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर देर रात को उस समय बवाल हो गया जब अस्पताल के चिकित्सक व कॉलोनी के लोगों में कहासुनी हो गई। कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमेें दोनों पक्षों को ही चोटें आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू किया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यहां पार्किंग को लेकर पहले विवाद हुआ, जहां कुछ देर के लिए बहस हुई तो कुछ ही देर में दोनों ओर से मारपीट हो गई। घटना को देख भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए तो सूचना मिलते ही सिटी एसएचओ केवल सिंह व सुभाष मंडी प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस पहुंचने पर दोनों पक्ष शांत हो गए, लेकिन बाद में दोनों ओर से माहौल तनावपूर्ण रहा, जिसके चलते कई घंटे तक पुलिस कर्मी वहां तैनात रहे।
विज्ञापन


कॉलोनीवासी हरदीप सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने मंगलवार को रात के समय अपने मकान के साथ लगती पीर की मजार के साथ गाड़ी खड़ी की हुई थी, जिसका शीशा टूटा हुआ मिला तो साथ ही ईंटे भी पड़ी मिली। वहीं बुधवार देर सायं जब मेरा बेटा मंदीप वहां गाड़ी खड़ी कर रहा था तो अस्पताल के चिकित्सक ने अपने अस्पताल के कई वर्करों के साथ पहले बहस की तो फिर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उनके परिवार के सदस्य व अन्य लोग भी वहां पहुंचे तो इस दौरान भी डॉक्टर ने मारपीट करने का प्रयास किया। उन्होंने डॉक्टर पर धमकी दिए जाने के भी आरोप लगाए और कहा कि इस मारपीट में मंदीप व उसकी मां को भी कुछ चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस संबंध में पुलिस में भी शिकायत दी। वहीं दूसरी ओर चिकित्सक ने अपने साथ मारपीट किए जाने की बात कही, लेकिन पूरा मामला बताने से इंकार कर दिया। जबकि उनके अस्पताल के कर्मियों ने बताया कि डॉ. के साथ मारपीट करने के आरोपी लोगों ने पार्किंग को लेकर झगड़ा किया। कई लोगों ने डॉक्टर के साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल भी हुए तो वहीं अस्पताल की लैब के एक कर्मी को भी इस मारपीट में चोटें आई। उन्होंने आरोप लगाए कि कॉलोनी के कुछ लोग जानबूझ कर पार्किंग की आड़ में डॉ के साथ विवाद कर रहे हैं।  आज भी एक मरीज द्वारा पार्किंग की गई कार को निकालने के दौरान हुआ। मरीज जब गाड़ी निकालने लगा तो आरोपी कॉलोनीवासी ने उसके साथ बहस की, जिसकी शिकायत उसने डॉ से की तो डॉ लोकेंद्र गोयल वहां मामला शांत करने पहुंचे। लेकिन आरोपियों ने डॉक्टर व एक कर्मी रणजीत के साथ ही मारपीट कर दी।

कॉलोनी की मुख्य सड़क से निकलना हुआ दूभर : पार्षद
घटनास्थल पर पहुंचे वार्ड के पार्षद संदीप कोहली ने बताया कि यहां अस्पताल के चिकित्सकों, कर्मियों व मरीजों की गाड़ियों की पार्किंग रहती है। अस्पताल के लिए कोई पार्किंग सुुविधा नहीं है और सभी गाड़ियां कॉलोनी में जाने वाली इसी मुख्य सड़क पर खड़ी रहती है। जिसके चलते यहां से कॉलोनी में गाड़ी लेकर जाना दूभर हो जाता है। यह कॉलोनी की बड़ी समस्या है। इसको लेकर कॉलोनी के लोगों में रोष बना हुआ है और डॉक्टर से भी इस बारे में कई बार बात की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया। आज भी इसी अवैध पार्किंग के चलते ही विवाद हुआ।


मामले की कर रहे जांच : एसएचओ
सिटी थाना एसएचओ केवल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे थे, जिसके बाद स्थिति शांत हुई। घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल गए है। अभी उनके पास किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर मामला दर्ज किया जाएगा और अभी मामले की जांच भी की जा रही है। जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed