फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Parikshit won five medals and Mansi won four medals in sports competition.

Kurukshetra News: खेलकूद प्रतियोगिता में परीक्षित ने पांच और मानसी ने जीते चार पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Parikshit won five medals and Mansi won four medals in sports competition.
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र में शिक्षा समिति द्वारा उमंग-2024 के तहत खेल-कूद प्रतियाेगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों में परीक्षित ने पांच पदक और मानसी प्रजापति ने चार पदक जीते।
विज्ञापन

ये कार्यक्रम उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया जो प्रतिदिन शिक्षा क्लब में पढ़ने के लिए आते हैं। इसका उद्देश्य बच्चों के भीतर खेल भावना को प्रोत्साहित करना और उनके शारीरिक व मानसिक विकास को बढ़ावा देना रहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षा सलाहकार डॉ. पीसी तिवारी रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में एक खेल जरूर खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्हाेंने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों का भी जीवन में बहुत महत्व है। विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने 100 मीटर स्प्रिंट, लेमन रेस, बैकवर्ड रेस, तीन पैर रेस, बोरी दौड़, रिले दौड़ और मेंढक दौड़ जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बड़े उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। हर खेल में बच्चों की सहभागिता और जोश देखने लायक था। आयोजन में शिक्षा समिति के सदस्यों और छात्रों ने पूरे जोश और समर्पण के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की सफलता ने यह साबित किया कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं बल्कि ये भाईचारे, अनुशासन और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।

इस कार्यक्रम ने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और आत्मविश्वास की चमक बिखेरी। यह कार्यक्रम शिक्षा समिति की सामाजिक जिम्मेदारी और उनके समर्पण का प्रतीक है। इस मौके पर फैकल्टी-इनचार्ज : डॉ. शेली वधेरा, डॉ. दिलबाग पंछाल, डॉ. नियति बल्याण, एसएएस अधिकारी शाहाबुद्दीन, डॉ. दिनेश राठौर सहित अन्य सदस्य एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed