फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Parents hugged son who returned from Ukraine, Kurukshetra

यूक्रेन से लौटे बेटे को माता-पिता ने गले लगाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
Parents hugged son who returned from Ukraine, Kurukshetra
दिल्ली एयरपोर्ट पर अपने बेटे का स्वागत करते पिता रमेश अरोड़ा व माता शशिबाला। - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। युद्ध के चलते यूक्रेन के खारकीव शहर में फंसे सेक्टर आठ वासी सत्यम शुक्रवार की रात को अपने घर लौटा। सत्यम के आने की सूचना मिलते ही माता पिता खुद उसे रिसीव करने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। दोनों ने बेटे को देखते ही गले लगा लिया। घर लौटने पर सत्यम के परिजनों और पड़ोसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
उनके घर आने की खुशी में पिता रमेश अरोड़ा, माता शशिबाला, भाई व बहन व अन्य परिजनों ने केक काट कर खुशी जताई। सत्यम के पिता रमेश अरोड़ा और मां शशिबाला की खुशी का ठिकाना नहीं था। वे अपने लाडले के सकुशल घर वापस आने पर बेहद खुश थे। पिता रमेश अरोड़ा हाथ में तिरंगा लिए हुए भारत माता का जयघोष कर रहे थे। सत्यम अरोड़ा के सेक्टर आठ के निवास पर शनिवार को मिलने वालों का तांता लगा रहा। सत्यम को बधाई देने और उनका स्वागत करने के लिए उनके रिश्तेदार और संबंधी पहुंचे थे तो वहीं मीडिया ने भी खारकीव में कई दिन तक बंकर के नीचे छिपे उनके अनुभवों को साझा किया।
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी और कई अन्य भाजपा नेता भी उनका स्वागत करने के लिए उनके निवास पर पहुंचे। सत्यम ने बताया कि वे खारकीव से अपनी जान को खतरे में डालकर कैसे पोलैंड के बॉर्डर तक पहुंचे। पोलैंड बॉर्डर तक पहुंचने पर जनरल वीके सिंह ने उनके ठहरने के लिए होटल में प्रबंध किया। पोलैंड से भारत तक आने के लिए उनका एक भी पैसा खर्च नहीं हुआ। सत्यम के पिता रमेश अरोड़ा और माता शशिबाला ने भी अपने बेटे के सही सलामत वतन लौटने पर पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया कि उनके प्रयासों की बदौलत ही देश के हजारों छात्रों की अपने वतन में सकुशल वापसी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed