फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Organizations came out in support of agitating players in Delhi

Kurukshetra News: दिल्ली में आंदोलनरत खिलाड़ियों के समर्थन में उतरी संस्थाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Organizations came out in support of agitating players in Delhi
कुरुक्षेत्र। दिल्ली में आंदोलनरत खिलाड़ियों के समर्थन में अब जिला भर में विभिन्न संगठन उतर आए हैं। जहां शनिवार को लाडवा में कैंडल मार्च निकाला गया तो वहीं रविवार को शहर में जन संघर्ष मंच हरियाणा ने भी जमकर रोष व्यक्त किया। पुराने बस स्टैंड पर कुश्ती संघ के अध्यक्ष भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को तुरंत गिरफ्तार करने व कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से तुरंत बर्खास्त करने की जोरदार मांग की। दिल्ली पुलिस का पुतला फूंका गया। वहीं सोमवार को पिहोवा में भी विभिन्न संस्थाओं की ओर से जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

पुराना बस अड्डा पर प्रदर्शनकारियों को जन संघर्ष मंच हरियाणा की नेता चंद्र रेखा, महासचिव सुदेश कुमारी, मंच अध्यक्ष फूल सिंह, उषा कुमारी, छात्र नेता कविता विद्रोही, हरजिंद्र कौर प्रतिमा कोमल आदि ने संबोधित करते हुए दिल्ली पुलिस के व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि दिल्ली पुलिस यौन आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की बजाय न्याय की मांग कर रही महिला पहलवानों पर ही अमानवीय व्यवहार कर रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार आरोपी सांसद को तुरंत अध्यक्ष पद से बर्खास्त करे उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए। मंच महासचिव सुदेश कुमारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कुश्ती पहलवान 23 अप्रैल से दोबारा से दिल्ली जंतर मंतर पर न्याय के लिए मजबूर होकर दिन रात धरना दे रही हैं। महिला पहलवानों ने कुश्ती में गोल्ड व कांस्य पदक जीते हैं और ये मुकाम हासिल करने के इस सफर में वे किस तरह बृज भूषण शरण सिंह द्वारा किये गये यौन शोषण का शिकार हुई हैं और अपमानित होती रही हैं। सात महिला पहलवानों जिसमें एक पहलवान नाबालिग है ने दिल्ली कनाट प्लेस थाने में अपनी लिखित शिकायतें दी हैं। दिल्ली पुलिस व केंद्र सरकार आरोपी बृजभूषण शरण सिंह का साथ दे रही है। छात्र नेत्री कविता विद्रोही ने कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात तो करते हैं, लेकिन इस मुद्दे पर पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

इस प्रकरण में दिल्ली पुलिस का कृत्य भी किसी अपराधी से कम नहीं है। प्रदर्शन में जन संघर्ष मंच हरियाणा जिला कुरुक्षेत्र के कन्वीनर डॉ. लहना सिंह, संसार चंद्र, मनरेगा मजदूर यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष नरेश कुमार, निर्माण कार्य मजदूर मिस्त्री यूनियन के अध्यक्ष करनैल सिंह, महासचिव सोमनाथ, चांदीराम, जोगिंदर, फकीरचंद व अन्य साथियों ने बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed