फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Operator arrested for selling drugs under the guise of medical store

Kurukshetra News: मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयां बेचने का आरोपी संचालक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Operator arrested for selling drugs under the guise of medical store
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो शाखा कुरुक्षेत्र की टीम ने धुराला गांव में मेडिकल स्टोर पर छापामारी कर संचालक को नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी संचालक रवि सैनी निवासी अजराना के कब्जे से 32 फ्रीडम किट ऑफ माइलस्टोन टेबलेट व पैर्वोन स्पैस की 200 गोलियां, अन्य कंपनी की 3650 गोलियां और सात शीशी सीरप की बरामद हुई। आरोपी ने अपनी स्कूटी, कार और दुकान में दवाइयां छिपाई हुई थीं।
विज्ञापन

एचएसएनसीबी के प्रभारी गुरनाम सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि रवि सैनी की धुराला गांव में मेडिकल की दुकान है। रवि अपनी दुकान की आड़ में नशीली दवाइयां बेचता है। आरोपी ने काफी मात्रा में नशीली दवाइयां छिपाकर रखी है। सूचना पर टीम ने ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी विजय राजे को साथ लेकर मौके पर छापामारी कर दी। टीम ने रवि को काबू करके उससे पूछताछ की तथा तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसकी दुकान से 32 फ्रीडम किट ऑफ माइलस्टोन व पैर्वोन स्पैस की 200 गोलियां बरामद हुई। शक होने पर टीम ने स्कूटी और कार की भी तलाशी ली। इस दौरान टीम को स्कूटी और कार से अलग-अलग कंपनी की कुल 3650 प्रतिबंधित नशीली गोलियां और सात शीशी सीरप बरामद हुई। पुलिस टीम ने आरोपी की कार व स्कूटी को कब्जे में ले लिया। आरोपी के खिलाफ थाना झांसा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed