फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One year imprisonment for the culprit caught with ganja

Kurukshetra News: गांजा के साथ पकड़े गए दोषी को एक साल कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:11 AM IST
विज्ञापन
One year imprisonment for the culprit caught with ganja
कुरुक्षेत्र। नशीला पदार्थ के साथ पकड़े गए व्यक्ति को अदालत ने दोषी मानते हुए एक साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी राहुल निवासी शोरगिर बस्ती गांधीनगर पर 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। राहुल के कब्जे से साढ़े चार साल पहले एक किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। सहायक जिला न्यायवादी कर्मबीर ने बताया कि सीआईए-दो ने 10 जुलाई 2019 को जनता स्कूल के पास से एक युवक को शक के आधार पर काबू किया था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। आरोपी के विरुद्ध थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

मामले की नियमित सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमरेंद्र शर्मा की अदालत ने राहुल को दोषी करार देते हुए एक साल कारावास व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने की सूरत में उसे एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed