फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One should make life successful by following the path shown by saints and great men: Banto Kataria

संत महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलकर सफल बनाना चाहिए जीवन : बंतो कटारिया

Sat, 29 Nov 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 29 Nov 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
One should make life successful by following the path shown by saints and great men: Banto Kataria
लाडवा। गुरु रविदास मंदिर में शीश नवाने के दौरान उपाध्यक्ष बंतो कटारिया। विज्ञप्ति
लाडवा। इंद्री रोड स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर में गुरु रविदास जी की पालकी की स्थापना के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने शिरकत की। कार्यक्रम में गुरु रविदास जी महाराज के सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संत मनदीप दास महाराज ने गुरु रविदास जी की वाणी से संगत को निहाल किया। प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने संत मनदीप दास का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमें संत महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलकर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए और उनसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन में आगे बढ़ाना चाहिए। गुरु रविदास सभा की ओर से सभी अतिथियों का सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं सत्संग के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed