फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One nominated for threatening to kill Mahant

Kurukshetra News: महंत को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
One nominated for threatening to kill Mahant
कुरुक्षेत्र। गांव खेड़ी मारकंडा में मंदिर के महंत को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। मामला मंदिर की प्रॉपर्टी से जुड़ा है। इसे लेकर शिकायतकर्ता महंत और आरोपी के बीच अंबाला कमिश्नर कोर्ट में विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

थाना शहर थानेसर में दर्ज शिकायत में महंत विजय दास निवासी दर्रा कलां ने बताया कि उसका राम अवतार के साथ मंदिर की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। इसके बाबत एक मुकदमा कमिश्नर कोर्ट अंबाला डिवीजन में विचाराधीन है। अदालत ने प्रॉपर्टी पर स्टे लगाया हुआ है। गत दिनों आरोपी पटवारी व कानूनगो को लेकर स्टे के बावजूद मौके की पैमाइश करने लगा। इस पर उसने अधिकारियों को स्टे दिखाया, जिसके बाद अधिकारी लौट गए। काम रोके जाने से आरोपी तैश में आ गया और उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी पहले भी उस पर जानलेवा हमला कर चुका किया है, मगर माफी मांगकर समझौता कर लेता था। आरोपी मंदिर की प्रॉपर्टी को खुर्द-बुर्द करने के लिए कुछ भी कर सकता है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed