फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One nominated for firing on the detective team

Kurukshetra News: डिटेक्टिव टीम पर फायर करने के आरोप में एक नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
One nominated for firing on the detective team
कुरुक्षेत्र। करनाल की डिटेक्टिव टीम पर फायरिंग हमला कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को नामजद किया है। पवन कुमार उर्फ मोनू उर्फ मौत निवासी बोढ़ी के खिलाफ के तरावड़ी में ठेकेदार से रंगदारी मांगने का मामला दर्ज है। इस मामले में उसे गिरफ्तार करने के लिए टीम उसके गांव गई थी। आरोपी के देसी कट्टे से चली गोली उसकी कमर में लगने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में करनाल डिटेक्टिव यूनिट के सहायक उपनिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि आरोपी मोनू उर्फ मौत को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया गया था। शराब ठेकेदार तरावड़ी के वार्ड-14 निवासी नितिन मुंजाल ने 13 अगस्त को आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि मोनू ने उससे व उसके पार्टनर गुरजेंट से 50 हजार रुपये महीना न देने पर दोनों को गोली मारने की धमकी दी। आरोपी हथियारों से लैस होकर उसके शराब के ठेके पर भी आया था। आरोपी अलग-अलग नंबर से लगातार उनको जान से मारने की धमकियां दे रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए अपनी टीम के साथ गया था। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम पिपली सदर थाना के अंतर्गत गांव बोढ़ी में पहुंची थी। वे गांव बोढ़ी में गली में आरोपी के आने का इंतजार करने लगे। कुछ समय बाद आरोपी पवन अपनी बाइक पर आया और पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। आरोपी ने धमकी भी दी कि उसके पास लोडेड हथियार है अगर किसी ने भी उसके पास आने या उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह गोली मार देगा। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने पर वह गिर गया। आरोपी के देसी कट्टे 315 बोर का ट्रिगर दब गया और उसके पीछे गोली लगी। आरोपी को काबू किया तो देखा की उसके पीछे से खून बह रहा था। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देसी कट्टा व कारतूस से भरी डिब्बी मिली। घायल पवन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed