{"_id":"67e9a7317fb6e7ec360a243b","slug":"one-more-accused-of-snatching-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-133526-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: छीनाझपटी करने का एक और आरोपी हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: छीनाझपटी करने का एक और आरोपी हत्थे चढ़ा
विज्ञापन
शाहाबाद। कार में लिफ्ट लेकर रास्ते में कार चालक से मारपीट कर लूटपाट करने के मामले में सीआईए एक की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शहर निवासी सुमित उर्फ मोनू के रूप में हुई है।
लक्की काॅलोनी के रहने वाले देशराज ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह कई वर्षों से बैटरी रिपेयर व किराए पर देने का काम करता है। 15 मार्च को वह मोहड़ी गांव में एक किसान को किराये पर बैटरी देकर वापस आ रहा था तभी नौगजा पीर के पास दो युवतियों व एक युवक ने उससे लिफ्ट मांगी। उसने उन्हें अपनी कार में बैठा लिया। कुछ दूरी पर चलने के बाद कार की पीछे की सीट पर बैठा युवक आगे की सीट पर आ गया और मारकंडा पुल के पास कार को रोकने को कहने लगा।
पुल के पास कार रोकने पर उन सबने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी व उससे चार हजार रुपये, मोबाइल व कार की चाबी लेकर मौके से फरार हो गए थे, वहीं पुलिस ने इस मामले में दोनों युवतियों को पहले से गिरफ्तार कर जेल भेज रखा है। अब उक्त तीसरे आरोपी को भी काबू कर लिया गया है।