फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One killed in road accident

सड़क दुर्घटना में एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
One killed in road accident
शाहाबाद। बीती रात शाहाबाद पिपली जीटी रोड पर गांव रतनगढ़ के नजदीक हुई एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अरूप नगर निवासी कर्णदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को सौंपी शिकायत में अरूप नगर निवासी रणजीत सिंह ने कहा कि वह अपने घरेलू कार्य से बाइक पर कुरुक्षेत्र गया था। उसका पड़ोसी कर्णदीप सिंह भी कुरुक्षेत्र में एक दुकान पर कार्य करता था। वह दोनों अलग-अलग बाइक पर सवार होकर कुरुक्षेत्र से अपने घर के लिए चले थे। जैसे ही वह गांव रतनगढ़ के नजदीक पहुंचे तो उसी समय एक ट्रैक्टर चालक ने कर्णदीप सिंह की बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस दुर्घटना में कर्णदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही हेल्पर्स की टीम एंबुलेंस सहित घटनास्थल पर पहुंची और इलाज के लिए उसे शाहाबाद के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। यहां चिकित्सकों ने कर्णदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed