फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   one got corona infected

जिले में 7 लाख 99 हजार 305 लोगों को लगाई वैक्सीन की डोज, आज एक व्यक्ति की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
one got corona infected
स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों से लिए गए आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के 694 सैंपलों की जांच करने पर एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुरुक्षेत्र में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर तीन तक पहुंच गई है। इनमें से एक मरीज को अस्पताल में दाखिल किया गया है, जबकि दो मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 22 हजार 144 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 21 हजार 784 मरीज ठीक हो चुके हैं और कोरोना पॉजिटिव 357 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने बताया कि अभी तक लिए गए 533214 में से 510308 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और उपायुक्त के आदेशानुसार नवरात्रों के उपलक्ष्य में प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर परिसर में लोगों को कोरोना से बचाने के लिए विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया है। यहां मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। कुरुक्षेत्र में अब तक लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए 7 लाख 99 हजार 305 डोज लगाई जा चुकी है। इनमें से अब तक 5 लाख 76 हजार 601 पहली डोज और 2 लाख 22 हजार 704 दूसरी डोज सहित कुल 7 लाख 99 हजार 305 डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

वहीं उप जिला सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा ने बताया कि जिले के अंतिम व्यक्ति तक को कोरोना की वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। शनिवार को जिले भर में 37 स्थानों पर कोरोना वैक्सीनेशन की पहली तथा दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed