{"_id":"682f814f92798fccfb086521","slug":"on-the-pretext-of-getting-a-marriage-arranged-the-mother-and-son-were-made-unconscious-and-their-jewellery-was-looted-kurukshetra-news-c-18-1-knl1010-652849-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रिश्ता कराने के बहाने मां-बेटे को बेहोश कर लूट ले गए जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रिश्ता कराने के बहाने मां-बेटे को बेहोश कर लूट ले गए जेवरात
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर के शांति नगर इलाके में एक शातिर ठग ने रिश्ता कराने का बहाना बनाकर मां-बेटे को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और लाखों रुपये के जेवर लूटकर भाग गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
शांतिनगर निवासी विकास कुमार ने बताया कि 20 मई को एक अज्ञात व्यक्ति उनकी मां से मिलने घर आया और उनके भाई के लिए रिश्ते की बात करने लगा। मां ने उसे भगा दिया, लेकिन अगले दिन वह फिर स्कूटी से आया। इस बार उसने चाय की मांग की। मां ने भाई को चाय बनाने भेजा, तब आरोपी ने मां को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और भाई की चाय में भी नशीली चीज मिलाकर उसे कमरे में बंद कर दिया।
आरोपी मां के गले से सोने की चेन, अंगूठी समेत करीब ढाई तोला सोना लेकर मौके से भाग गया। जांच में पता चला कि उसने स्कूटी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। पीड़ित मां को लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद