Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   On Saraswati Festival, 21 Kundiya will be sacrificed in Havan Yagya

Kurukshetra News: सरस्वती महोत्सव पर 21 कुंडीय हवन यज्ञ में डाली जाएगी आहुति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
On Saraswati Festival, 21 Kundiya will be sacrificed in Havan Yagya
कुरुक्षेत्र। सरस्वती महोत्सव 2023 की तैयारियों को लेकर उपमंडल अधिकारी नागरिक सोनू राम ने अपने कार्यालय में वीरवार को धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की एक बैठक ली। एसडीएम ने सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से महोत्सव को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए सुझाव मांगे तैयारियों को जल्द पूरा करने के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को आयोजित होने वाले एक दिवसीय सरस्वती महोत्सव में सभी लोग परिवार सहित बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। सरस्वती महोत्सव सभी लोगों का अपना महोत्सव है। इसी शोभा को बढ़ाने की जिम्मेवारी धार्मिक संस्थाओं के अलावा सभी शहरवासियों की भी है। सरस्वती महोत्सव में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए एसडीएम ने कहा कि सरस्वती महोत्सव में 21 कुंडीय हवन यज्ञ किया जाएगा। हवन के बाद कन्या पूजन किया जाएगा, जिसके पश्चात सरस्वती तीर्थ की परिक्रमा की जाएगी। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा स्कूली बच्चों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि सायं को भजन संध्या तथा आरती व विशाल दीपदान किया जाएगा। उन्होंने सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कहा कि सरस्वती महोत्सव में सभी प्रकार की तैयारियां समय रहते पूरी कर लें। श्रद्घालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न आए। इसके अतिरिक्त शहर में आयोजित होने वाले सरस्वती महोत्सव में प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, विक्रम चक्रपाणि, ऊमाकांत शास्त्री, रविकांत कौशिक, रामधारी शर्मा, जगदीश तनेजा, एसके मुरार, राकेश पुरोहित, लक्की शर्मा, सुरेंद्र ढींगरा, गगन टांक तथा सभी पार्षद व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed