Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   On Gopashtami, devotees flocked to *gaushalas* (cow shelters), adorned the cows, and fed them fruits and nuts.

Kurukshetra News: गोपाष्टमी पर गोशालाओं में उमड़े भक्त, गोमाता का शृंगार कर खिलाए फल व मेवे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
On Gopashtami, devotees flocked to *gaushalas* (cow shelters), adorned the cows, and fed them fruits and nuts.
कही भजनों की प्रस्तुति तो कही की गोमाता की पूजा, बरसत रोड स्थित राधा कृष्ण गोशाला में आयोजित का
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। शहर समेत जिलेभर में मंगलवार को गोपाष्टमी का पर्व पूरी श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही गोभक्त परिवार सहित गोशालाओं में पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गोपूजन कर गायों को तिलक लगाया और फूल-मालाएं पहनाकर आरती उतारी। गोमाता को 56 भोग, केले, सेब, ड्राई फ्रूट, गुड़, आटा और हरा चारा खिलाकर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई।
वहीं, सर्दी के मौसम को देखते हुए गोभक्तों ने गोवंश के लिए ऊनी वस्त्र भी दान किए। शहर के जीटी रोड स्थित गोशाला और बरसत रोड स्थित श्रीराधा कृष्ण गोशाला में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। जीटी रोड गोशाला सोसाइटी के प्रधान रामनिवास गुप्ता ने बताया कि गोपाष्टमी के अवसर पर सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। सुबह 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-यज्ञ किया गया, जिसमें लोगों ने आहुतियां डालीं।
विज्ञापन

इसके बाद गोमाता का तिलक कर फूल-मालाओं से शृंगार किया गया और आरती उतारी गई। गोवंश को 56 भोग, गुड़, आटा और हरा चारा खिलाया गया। गोशाला में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
नियमित गोसेवा से मिलती है आत्मिक शांति
संजय चौक निवासी शर्मीला ने बताया कि वे प्रतिदिन गोशाला में आकर गोमाता को रोटी और हरा चारा खिलाती हैं, इससे उन्हें आत्मिक शांति मिलती है। गोपाष्टमी के अवसर पर वे सुबह 7 बजे ही गोशाला पहुंच गईं। उन्होंने हवन में भाग लिया, फिर परिसर की साफ-सफाई कर गोमाता की आरती उतारकर चारा खिलाया।
------
श्रीकृष्ण ने शुरू की थी गोचारण लीला
बरसत रोड स्थित श्रीराधा कृष्ण गोशाला के प्रधान राजीव जैन ने बताया कि पर्व पर गायों को विशेष रूप से सजाया गया था। सुबह छह बजे से श्रद्धालु परिवार सहित गोपूजन के लिए पहुंचने लगे थे। धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक शुक्ल अष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गायों को चराना शुरू किया था। इससे पहले वह बछड़ों को चराने ले जाते थे।

-------
भजनों पर झूमे श्रद्धालु
गोशालाओं में हवन और पूजन के बाद भजन संध्या भी आयोजित की गई। श्रद्धालुओं ने भजनों और लोकगीतों से गोमाता की महिमा का गुणगान किया। मेरो छोटो सो कन्हैया गैया चरावन जाए और जय गोमाता, जय गोपाला जैसे भजनों पर गोभक्त झूमते नजर आए। पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कही भजनों की प्रस्तुति तो कही की गोमाता की पूजा, बरसत रोड स्थित राधा कृष्ण गोशाला में आयोजित का

कही भजनों की प्रस्तुति तो कही की गोमाता की पूजा, बरसत रोड स्थित राधा कृष्ण गोशाला में आयोजित का

कही भजनों की प्रस्तुति तो कही की गोमाता की पूजा, बरसत रोड स्थित राधा कृष्ण गोशाला में आयोजित का

कही भजनों की प्रस्तुति तो कही की गोमाता की पूजा, बरसत रोड स्थित राधा कृष्ण गोशाला में आयोजित का

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed