Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dayanand Mahila Mahavidyalaya organised workshops on 13 subjects, teaching students life and career building skills.

Kurukshetra News: दयानंद महिला महाविद्यालय में 13 विषयों पर कार्यशालाएं, छात्राओं को सिखाए जीवन और कॅरिअर के बनाने के गुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Dayanand Mahila Mahavidyalaya organised workshops on 13 subjects, teaching students life and career building skills.
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में मंगलवार को 13 विषयों पर आधारित साप्ताहिक कार्यशालाओं के दूसरे दिन छात्राओं को जीवन, करियर, तकनीक, स्वास्थ्य और संस्कृति से जुड़े कौशलों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्राचार्या डॉ. उपासना आहुजा के नेतृत्व में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में जीवन कौशल पाठ्यक्रम परिषद की ओर से आयोजन किया गया।
विज्ञापन

आत्मविश्वास एवं दृढ़ता कार्यशाला में डॉ. उर्मिला पंघाल ने संचार कौशल, जबकि वैदिक साहित्य एवं भारतीय ज्ञान परंपरा में डॉ. सुमन राजन ने यक्ष-युधिष्ठिर और राम-भरत संवाद के माध्यम से नैतिक मूल्यों की जानकारी दी। प्रियंका ने वैदिक गणित से तेज गणना और सेजल ने व्यायाम व सही शारीरिक मुद्रा का अभ्यास करवाया। डॉ. रुकमेश ने सांची स्तूप और खजुराहो मंदिरों से परिचित कराया। कंप्यूटर विभाग की प्राध्यापिकाओं ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता से चित्र, पोस्टर, वीडियो और एनिमेशन बनाना सिखाया। अनुज राणा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की गणितीय तकनीकें समझाईं। इसके अलावा अंग्रेजी विभाग ने भाषण कला, विज्ञान विभाग ने प्राकृतिक शैंपू व हर्बल लिप बाम निर्माण, जबकि अन्य कार्यशालाओं में पोस्टर निर्माण, बेकिंग, पंजाबी लोकगीत, प्रबंधन शिष्टाचार तथा जीएसटी एवं आयकर रिटर्न की जानकारी दी गई। प्राचार्या ने समन्वयिकाओं डॉ. उर्मिला पंघाल और अंजु चावला सहित सभी संयोजिकाओं के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed