Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Review of preparations at Mehra School for achieving 100% results in board examinations

Kurukshetra News: बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम के लिए मेहरा स्कूल में तैयारियों की समीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Review of preparations at Mehra School for achieving 100% results in board examinations
लाडवा। आगामी बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल करने के उद्देश्य से खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. ऋषिपाल भारद्वाज ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेहरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी परीक्षा तैयारियों का स्तर जाना। उन्होंने विद्यार्थियों को बिना भय और तनाव के आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

डॉ. ऋषिपाल भारद्वाज ने विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई, कक्षा में करवाए गए कार्य का अभ्यास और समय-समय पर दोहराव करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास और समय प्रबंधन अच्छे परिणाम की कुंजी हैं। साथ ही नकल रहित परीक्षा देने का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने दसवीं और बारहवीं कक्षा के शिक्षकों के साथ बैठक कर शैक्षणिक प्रगति, तैयार किए गए मास्टर प्लान और अर्धवार्षिक परीक्षा परिणामों की समीक्षा की। उन्होंने कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने और नियमित मूल्यांकन के निर्देश दिए। शिक्षकों ने शत-प्रतिशत परिणाम के लिए मेहनत करने का भरोसा दिलाया। प्रधानाचार्य अर्जुन लाल ने भी पूरे स्टाफ की ओर से बेहतर परिणाम के लिए निष्ठा से प्रयास करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed