फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Old students shared their experiences in the meeting ceremony

Kurukshetra News: पुरातन छात्राओं ने मिलन समारोह में साझा किए अपने अनुभव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Old students shared their experiences in the meeting ceremony
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में तेजस्विनी पूर्व छात्रा परिषद की ओर से पुरातन छात्रा मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 700 से ज्यादा पूर्व छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपने शिक्षकों से रूबरू हुई। इसके पश्चात पूर्व छात्राओं ने महाविद्यालय के बारे में अपने विचार व्यक्त किए और अपने पुराने दिनों को याद करते हुए अपनी प्राध्यापिकाओं का आभार व्यक्त किया। पुरातन छात्राओं ने अपने समय के पढ़ाई करने के अनुभवों को महाविद्यालय में पढ़ रही छात्राओं के साथ साझा किया।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. उपासना आहूजा ने बताया कि महाविद्यालय में शिक्षा प्राप्त छात्राओं ने विभिन्न व्यवसायों में अच्छी नौकरियां कर रही हैं। आज महाविद्यालय की छात्राएं शिक्षा से लेकर बैंकिंग के कई क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रही हैं, जो कि महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। वे छात्राएं महाविद्यालय से शिक्षा के साथ-साथ कई संस्कार भी साथ लेकर गई हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजिका डॉ. सुमन राजन ने कहा कि पुरातन छात्रा समारोह एक ऐसा मंच है, जहां छात्राओं और प्राध्यापिकाओं का आपस में मिलन होता है। पुरातन छात्रा परिषद महाविद्यालय में वर्ष 2001 से शुरू किया गया था, जिसका पंजीकरण तेजस्विनी नाम से किया गया था। उन्होंने कहा कि कोई भी पूर्व छात्रा तेजस्विनी में स्वयं को पंजीकृत करवा सकती है और आजीवन सदस्यता भी ले सकती है। इस मौके पर मोनिका, सोबिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed