{"_id":"67197ac44eb6c25f67056154","slug":"old-mans-shoes-and-clothes-found-on-canal-bank-search-operation-launched-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-125999-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बुजुर्ग के नहर किनारे मिले जूते व कपड़े, चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बुजुर्ग के नहर किनारे मिले जूते व कपड़े, चलाया सर्च अभियान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। आज गांव मिर्जापुर के पास भाखड़ा नहर में एक बुजुर्ग के डूबने की आशंका है। नहर किनारे जूते व कपड़े मिले, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो गोताखोर प्रगट सिंह ने सर्च अभियान भी चलाया लेकिन बुजर्ग का सुराग नहीं लग पाया। उधर उसके कपड़ों से मिले कागजात के अनुसार उसकी आयु करीब 58 साल है, जो पिपली का बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंचे तो उन्होंने भी बुजुर्ग को अपना परिवार का सदस्य होने की आशंका जताई। उन्होंने बताया कि उनका बुजुर्ग गत रात आठ बजे बिना बताए घर से निकल गया था लेकिन नहीं लौटा।