फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Officials are not buying more amount of moisture in paddy

धान में नमी की मात्रा अधिक बता खरीद नहीं कर रहे अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Officials are not buying more amount of moisture in paddy
विभिन्न समाजिक संगठनों के प्रदर्शन के चलते मोहन नगर चौक पर लगा वाहनों का लंबा जाम के चलते लागों क? - फोटो : Kurukshetra
धान की खरीद न होने से खफा किसान आंदोलन करने को मजबूर हैं। सरकार और जिला प्रशासन धान की सरकारी खरीद सुचारू होने के दावे कर रहा है, लेकिन सरकारी खरीद एजेंसी नमी की अधिक मात्रा बताकर धान खरीदने से हाथ खड़े कर रही है। हालात ऐसे बन गए हैं कि अनाज मंडियों धान से अट गई हैं और धान की खरीद न होने गुस्साएं किसानों ने वीरवार को भी ब्रह्मा चौक पर सुबह 11 बजे ही जाम लगा दिया, जिसकी वजह से सड़कों पर वाहनों की लंबी कतरे लग गई और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भड़के किसानों न पहले थानेसर मार्केट कमेटी के कार्यालयों पर ताला जड़ दिया और सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ब्रह्मा चौक पहुंचे। इस दौरान किसानों ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि मंडी में धान खरीद करने आए सरकारी एजेंसी के अधिकारी नमी की मात्रा अधिक होने की बात कहकर उनकी धान की खरीदारी नहीं कर रहे हैं। वे पिछले 15 दिनों से मंडी में बैठकर अपनी धान की रखवाली कर रहे हैं। सारी मंडी धान से अटी पड़ी है। हालांकि मौके पर पहुंची एसडीएम और नायब तहसीलदार ने गुस्साएं किसानों को शांत कराने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। धान की खरीद सुचारू होने के आश्वासन पर किसानों ने जाम खोला।
विज्ञापन

उधर, प्रधान सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीरवार को बाबैन अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों, आढ़तियों के साथ बैठक कर उनकी समस्या जानी। इस मौके पर उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार किसानों की धान का एक-एक दाना खरीदेगी। वहीं, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अनाज मंडी में उचित प्रबंध करने के दिशा-निर्देश दिए। कहा कि किसानों, आढ़तियों और किसानों को आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी को कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि ब्रह्मा चौक पर जाम लगाते हुए किसानों ने सड़क के दोनों तरफ वाहनों के कारण जाम लग गया। किसानों ने सुंदरपुर फ्लाईओवर, अमीन की तरफ से आने वाले रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया। किसानों द्वारा लगाए गए जाम के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों द्वारा आए दिन लगाए जाने वाले जाम के कारण आमजन में भारी रोष है। आमजन का कहना है कि सरकार को किसानों की मांगों को पूरा कर देना चाहिए। ब्रह्मा चौक के समीप दुकान चलाने वाले दुकानदार रोहित व शैंकी ने कहा कि आए दिन किसानों द्वारा जाम लगाए जाने के कारण दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। कहा कि पहले ही लॉकडाउन के कारण काम ठप रहा वहीं अब आए दिन लगने वाले जाम के कारण काम धंधा चौपट हो गया है।

किसान नेता रामदिया ने कहा कि किसानों की मांग है कि 22 प्रतिशत नमी तक धान की खरीद की जाए और किसान सरकार द्वारा बनाए गए सिस्टम से नहीं, बल्कि अपनी मर्जी से मंडी में धान को लेकर आए और उस धान की जल्द से जल्द खरीद की जाए। किसान कृष्ण, पवन और रमेश ने कहा कि राज्य सरकार ने दावा किया है कि मंडियों में किसानों को कोई भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी, लेकिन इतने दिनों से मंडी में पड़ी धान की खरीदारी सुचारू रूप से नहीं की जा रही है, जिसके कारण किसान परेशान हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि धान की फसल को तुरंत खरीद कर भुगतान निश्चित किया जाए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि एक तरफ तो सरकार अपने आपको किसान हितैषी बता रही है और दूसरी तरफ यहां सीजन में उनकी धान खरीदने के लिए कोई नहीं आता। किसान बलकार सिंह ने कहा कि सरकार ने आज तक भी सेलर मालिकों के साथ कोई फैसला नहीं किया है, जिसके चलते मंडियों से धान का उठान संभव ही नहीं है। कहा कि जब तक सरकार सेलर मालिकों के साथ कोई समझौता नहीं करती जब तक मंडियों में बिक्री हुई धान मंडी से कैसे उठेगी। यदि सरकार प्रदेश के किसानों एवं व्यापारियों को बर्बाद होने से बचाना चाहती है तो वह मंडियों में तुरंत धान की सुचारु खरीद शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed