फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nursery class student Annaya in City Sports Musical Race

Kurukshetra News: सिटी स्पोर्ट्स म्यूजिकल रेस में नर्सरी कक्षा की छात्रा अन्नया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Nursery class student Annaya in City Sports Musical Race
कुरुक्षेत्र। जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा बाल भवन स्कूल में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया गया, जिसमें नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के विभिन्न प्रतियोगिताओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने म्यूजिकल रेस, म्यूजिकल चेयर रेस, टाॅफी रेस, बिंदी रेस, मटकी रेस, स्वेटर रेस, सूई-धागा रेस और नींंबू चम्मच रेस सहित विभिन्न रेस का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया, जिसके विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्राचार्य उमेद सिंह ने बताया कि म्यूजिकल रेस में नर्सरी कक्षा की छात्रा अन्नया ने पहला स्थान हासिल किया और रक्षिता ने दूसरा तथा स्वाधीनता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।म्यूजिकल चेयर रेस में आर्या ने पहला, ध्रीया ने दूसरा और रहीश ने तीसरा स्थान हासिल किया जबकि टॉफी रेस में रक्षन ने पहला स्थान प्राप्त किया तो शिवाय ने दूसरा तथा अदित ने तीसरा स्थान पाया। वहीं, बिंदी रेस में वेदांशी ने पहला स्थान, शिवानय में दूसरा और भाव्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। फ्लेग रेस में आयुष ने पहला स्थान हासिल किया और रेवांत ने दूसरा और विधान ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मटकी रेस में जानवी पहले स्थान पर रही और वाणी ने दूसरा और दिव्या ने तीसरा स्थान पाया तो वहीं आई कार्ड रेस में अभिराज ने पहला स्थान हासिल किया और अक्षज ने दूसरा तथा हार्दिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, स्वैटर रेस में नौमान में पहला स्थान पाया और भव्या ने दूसरा तथा समनीत ने तीसरा स्थान पाया। सुई धागा रेस में पलवी ने पहला स्थान, खुशी ने दूसरा और श्वेता ने तीसरा स्थान हासिल किया। नींबू चम्मच रेस में गर्विका ने पहला, कृतिका ने दूसरा और और दीक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।


प्राचार्य उमेद सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया तथा खेलों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इसी के साथ उन्होंने मोबाइल और नशे से दूर रहकर खेल-कूद की तरफ ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर मीना, स्वाती, शशि, पूनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed