फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NRI's body found in the field

Kurukshetra News: खेत में मिला एनआरआई का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
NRI's body found in the field
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/पिहोवा। असमानपुर गांव के निकट खेतों में एक एनआरआई व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। मृतक की शिनाख्त 45 साल के रणजीत सिंह निवासी थेमल बोढ़ा के रूप में हुई। रणजीत सिंह ऑस्ट्रिया में रहता था। मृतक के चचेरे भाई बिट्टू ने बताया कि उसका भाई करीब 18 साल बाद डेढ़ महीना पहले ही ऑस्ट्रिया से लौटा था। उसकी पत्नी और दोनों बेटियां जिला कैथल चीका में रहते थे। कई दिन पहले वह यहां आया था। चीका में उसके परिजन सोचते रहे कि वह गांव गया है और गांव में रह रहे परिजनों को संदेह था कि वह चीका गया हुआ है। मंगलवार सुबह उसका शव खेत में मिला। जांच अधिकारी एएसआई सतीश ने बताया कि रणजीत सिंह का मुंह धान के खेत में डूबा हुआ था। पुलिस ने पास खड़ी उसकी स्कूटी के नंबर के आधार पर संपर्क किया। पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed