फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now the nights became hot along with the day, Kurukshetra

अब दिन के साथ रातें भी हुईं गर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Now the nights became hot along with the day, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। इस साल मार्च से ही गर्मी ने लोगों को सताना शुरू कर दिया था। अप्रैल के पहले दो दिन के तापमान ने बता दिया है कि आने वाले दिनों में भीषण गर्मी लोगों को बेहाल करने वाली है। दिन तो दिन अब रातें भी गर्म होने लगी हैं।
शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान 38.2 और न्यूनतम 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछले साल 2021 इसी दिन का तापमान 32/13 डिग्री सेल्सियस और 2020 में लॉकडाउन के चलते अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तीन साल के भीतर अधिकतम तापमान में 13 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। 2020 में तापमान इतना कम रहने का कारण यह रहा था कि लॉकडाउन के चलते औद्योगिक इकाइयां, यातायात सहित सब कुछ बंद था, जिस कारण वातावरण संतुलित था।
विज्ञापन

वहीं 2021 में हालात सुधरने पर छूट मिली तो जिंदगी ने फिर से पहले की तरह रफ्तार पकड़ी और तापमान बढ़ गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पर्यावरण में लगातार हो रहे बदलाव के चलते 2023 में इसी दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार होने की संभावना है। फिलहाल अप्रैल के अंत तक गर्मी कैसे सताएगी। लोग गर्मी से बचने का प्रबंध करने में जुटे हुए हैं। बाजारों में एसी, कूलर व पंखों की खूब खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed