फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now regular yoga classes will be held in every village, every ward, yoga teachers will be trained in Patanjali Yogapeeth

Kurukshetra News: अब हर गांव, हर वार्ड में लगेंगी नियमित योग कक्षाएं, पतंजलि योगपीठ में पारंगत होंगे योग शिक्षक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Now regular yoga classes will be held in every village, every ward, yoga teachers will be trained in Patanjali Yogapeeth
कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जिसके चलते पूरा माहौल योगमय होने लगा है, लेकिन प्रदेश में अब प्रदेश के हर वार्ड व हर गांव में हर रोज लोग अनुलोम-विलोम करते दिखाई देंगे, जिसके लिए विशेष कक्षाएं लगेंगी। उन्हें पारंगत व प्रमाणित योग शिक्षक ये क्रियाएं करवाएंगे।
विज्ञापन


इसके लिए पतंजलि योगपीठ हरिद्वार ने बीड़ा उठाया है, जिसके तहत पहले कुरुक्षेत्र में ये कक्षाएं लगेंगी। राज्य स्तरीय महाकुंभ के चलते योगपीठ की ओर से 567 योग साधकों को शिक्षकों के तौर पर फील्ड में उतारा गया है, जो जिले के हर वार्ड व हर गांव तक पहुंच रहे हैं। अभी तक प्रोटोकोल प्रशिक्षण में ही 40 हजार साधक तैयार किए जा चुके हैं। इन साधकों में से सबसे बेहतरीन योग साधना करने वाले हर वार्ड व गांव से पांच-पांच साधकों को चिह्नित किया जाएगा, जिन्हें योगपीठ में ही पांच दिन के लिए विशेष तौर पर पारंगत किया जाएगा। यहां तक कि उन्हें प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा तो उनके निर्देशन में ही बाद में हर वार्ड व गांव में योग कक्षाएं चलाई जाएंगी। योग शिक्षकों में महिलाएं भी शामिल होंगी।
विज्ञापन



स्वास्थ्य को बेहतर बनाना ही लक्ष्य : ईश आर्य
पतंजलि योग पीठ की मुख्य इकाई भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के राज्य प्रभारी ईश आर्य का कहना है कि योग गुरु स्वामी रामदेव का लक्ष्य देश के हर नागरिक का स्वास्थ्य बेहतर बनाना है। स्वास्थ्य बेहतर होगा तो ही देश व प्रदेश के विकास में भागीदार बन पाएंगे। जीवन भर बेहतर स्वास्थ्य रखने के लिए योग ही एकमात्र उपाय है। इसी के चलते ही हर वार्ड व हर गांव में योग कक्षाएं चलाए जाने का फैसला योगपीठ की ओर से लिया गया है और इस दिशा में कार्य शुरू भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed